Mi vs RCB: रोहित शर्मा फिर फ्लॉप, महज 17 रन बनाकर हुए आउट, पत्नी रितिका का ऐसा था रिएक्शन

FacebookTwitterWhatsapp

By Kusum | Apr 07, 2025

Mi vs RCB: रोहित शर्मा फिर फ्लॉप, महज 17 रन बनाकर हुए आउट, पत्नी रितिका का ऐसा था रिएक्शन

 आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का फ्लॉप शो जारी है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में उनका बल्ला फिर से शांत रहा। आरसीबी के खिलाफ वह महज 9 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें यश दयाल ने आउट किया। रोहित के विकेट गिरने पर उनकी पत्नी रितिका सजदेह का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


दरअसल, 222 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने कुछ आक्रामक शॉट्स खेले। उनके बल्ले से दो चौके और एक छक्का निकला। रोहित ने भुवनेश्वर कुमार पर जोरदार छक्का लगाया। वह ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। यश दयाल की अंदर आती गेंद पर रोहित बोल्ड हो गए। रोहित के विकेट पर रितिका सजदेह का मुंह उतर गया। उनके चेहरे से एकदम हंसी गायब हो गई। रोहित के विकेट पर  रितिका का रिएक्शन जमकर वायरल हो रहा है। 


प्रमुख खबरें

नेशनल हेराल्ड केस पर बोले सम्राट चौधरी, यह स्वतंत्रता सेनानियों के साथ विश्वासघात

IPL 2025 DC vs RR: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, देखें दोनों की प्लेइंग 11

भारत के साथ बांग्लादेश ने शुरू की बड़ी जंग, दौड़े रूस के 3 जहाज

मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने ‘ई-सेहत’ ऐप की शुरुआत की, स्वास्थ्य क्षेत्र में बदलाव लाने वाला बताया