MI vs KKR: मुंबई के खिलाफ मैच से पहले KKR के लिए अच्छी खबर, जानें पिच विवाद पर हेड कोच चंद्रकांत पंडित ने क्या कहा?

FacebookTwitterWhatsapp

By Kusum | Mar 30, 2025

MI vs KKR: मुंबई के खिलाफ मैच से पहले KKR के लिए अच्छी खबर, जानें पिच विवाद पर हेड कोच चंद्रकांत पंडित ने क्या कहा?

आईपीएल 2025 में सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को सीजन  का तीसरा मैच कप्तान अजिंक्य रहाणे के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है। इस मैच से पहले केकेआर के लिए राहत की खबर है। दरअसल, टीम के दिग्गज खिलाड़ी सुनील नरेन फिट हो गए हैं। केकेआर के कोच चंद्रकांत पंडित ने मैच से एक दिन पहले रविवार को ये जानकारी दी। पंडित ने पिच विवाद पर भी बात की। उन्होंने कहा कि टीम किसी पिच पर खेलने के लिए तैयार है। 


द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार चंद्रकांत पंडित ने सुनील नरेन को लेकर कहा कि, सुनील 100 प्रतिशत फिट हैं। वह निश्चित रूप से ठीक हो गए हैं और वह अभ्यास भी कर रहे हैं। आज भी वह अभ्यास कर रहे हैं, इसलिए फिलहाल वह बिल्कुल ठीक हैं। नरेन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के  खिलाफ मैच में 26 गेंद पर 44 रन बनाए थे। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल का विकेट भी लिया। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उनकी जगह मोइन अली खेले थे। कोलकाता 1 मैच जीतकर अंक तालिका में छठे नंबर पर है। 


वहीं केकेआर हाल ही में पिच विवाद में घिरी थी। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा था कि ईडन गार्डन में उनके मन मुताबिक परिस्थितियां नहीं मिल रही हैं, जिससे उन्हें घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा नहीं मिल रहा है। पंडित से एक बार फिर इस बारे में पूछा गया और उन्होंने ये इसे कहकर टाल दियाकि उन्हें जो भी पिच दी जाएगी, उन्हें उसी पर खेलना होगा।


 चंद्रकांत ने  कहा कि, देखिए एक कोच के तौर पर एक टीम प्रबंधन के तौर पर हमें जो भी सतह दी गई है, हम उसी पर खेलते हैं। बेशक, नियंत्रण क्यूरेटर के अधीन होगा। इस समय निश्चित रूप से हमारा ध्यान कल होने वाले अगले मैच पर होगा, जो हम खेल रहे हैं। इसलिए इस समय मैं निश्चित रूप से इस बारे में नहीं सोच रहा हूं कि क्या करना है, किसके नियंत्रण में क्या है। लेकिन हमें कल के मैच पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जो हमारे लिए बहुत अहम है।


ये पूछे जाने पर  कि क्या फ्रेंचाइजी के हाथों में मैदान का प्रभार होता है। पंडित ने कहा कि, नहीं। मैदान पर हर चीज का प्रभारी... मुझे नहीं पता। इसका मतलब ये नहीं है कि उनके पास विकेट तैयार करने का कंट्रोल है। मेरा मतलब है कि मुझे नहीं पता कि अलग-अलग राज्यों या अलग-अलग मैदानों में क्या व्यवस्था है, जहां नियंत्रण फ्रेंचाइजी के पास नहीं है। शायद, जाहिर है एक टीम प्रबंधन के रूप में, एक कोच के रूप मं एक कप्तान के रूप में शायद हम उम्मीद करते हैं कि कुछ दिया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

CTC में ग्रेच्युटी को कैसे किया जाता है कैलकुलेट? जानिए आसान फॉर्मूला और इसके फायदे

आपको अपनी देशभक्ति साबित करने... नीरज चोपड़ा के समर्थन में उतरे योगेश्वर दत्त

Pakistan ने राजस्थान के पास बॉर्डर पर सेना बढ़ाई, सिंध में छिपाकर जवानों को किया तैनात

Yes Milord: सब पहलगाम पर लगे रहे, SC में वक्फ पर मोदी ने बड़ा खेल कर दिया