Meghalaya: प्रेम प्रसंग के आरोप में युवती की सरेआम पिटाई, छह गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2024

मेघालय के पश्चिमी गारो हिल्स जिले में प्रेम संबंधों के आरोप में एक युवती की उसके रिश्तेदारों ने सरेआम पिटाई की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार दादेंग्रे उप-मंडल के लोअर टेक्साग्रे गांव में मंगलवार को हुई इस घटना के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि युवती एक बच्चे की मां है और अकेले अपनी संतान का पालन पोषण कर रही है।

पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय युवती को उसके गांव में कंगारू अदालत में पेश होने के लिए कहा गया था। बाद में, उसे चार लोगों ने बालों से पकड़कर घसीटा और भीड़ के सामने लाठियों से पिटाई की।

इस पूरी घटना का वीडियो बनाया गया और फिर यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होते ही हंगामा मच गया। पुलिस अधीक्षक अब्राहम टी संगमा ने पीटीआई- को बताया कि वीडियो वायरल होने के कुछ घंटों के अंदर ही बुधवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।

ये लोग महिला के करीबी रिश्तेदार हैं। उन्होंने कहा, दो लोगों को पुलिस ने गांव से गिरफ्तार किया और बाकियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। उन्हें जिला मुख्यालय शहर लाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य महिला आयोग ने भी घटना का स्वत: संज्ञान लिया है और पीड़िता से मिलने के लिए एक टीम भेजी है।

प्रमुख खबरें

Yogini Ekadashi 2024: दो दुर्लभ संयोग में किया जा रहा योगिनी एकादशी का व्रत, ऐसे करें श्रीहरि का पूजन

Yogini Ekadashi 2024: 02 जुलाई को किया जा रहा योगिनी एकादशी का व्रत, जानिए पूजन विधि और मुहूर्त

नए आपराधिक कानूनों ने पुराने व जटिल ब्रिटिश युग के कानूनों का स्थान लिया है: Dhami

राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे पर पार्टी आलाकमान के फैसले का पालन करूंगा : Siddaramaiah