मांझी ने राष्ट्रगान विवाद पर नीतीश का बचाव किया

FacebookTwitterWhatsapp

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2025

मांझी ने राष्ट्रगान विवाद पर नीतीश का बचाव किया

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव जीतने को लेकर आश्वस्त है।

मांझी ने कहा कि नीतीश को कोई समस्या नहीं है और जो लोग हाल ही में राजनीति में आए हैं, वे उन्हें राष्ट्रगान का सम्मान करना नहीं सिखा सकते। नीतीश पटना में एक कार्यक्रम में कथित तौर पर राष्ट्रगान का ‘‘अनादर’’ करने के लिए विपक्ष के निशाने पर हैं।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एस) के प्रमुख मांझी ने अपने लोकसभा क्षेत्र गया में संवाददाताओं से कहा, ‘‘नीतीश कुमार 20 वर्षों से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। उनका कार्यकाल सुशासन के लिए जाना जाता है और उनकी कुशाग्र बुद्धि की दुनियाभर में सराहना हुई है। हम राजग में उनके नेतृत्व में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव जीतने को लेकर आश्वस्त हैं।’’

नीतीश को दो दिन पहले राष्ट्रगान बजने के दौरान मुस्कुराते हुए और लोगों की ओर हाथ हिलाते हुए देखा गया था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के व्यवहार को लेकर उठे विवाद पर मांझी ने कहा, ‘‘इसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं था। नीतीश कुमार को कोई भी समस्या नहीं है। जो लोग हाल ही में राजनीति में आए हैं, वे उन्हें राष्ट्रगान का सम्मान करना नहीं सिखा सकते।’’

मांझी का इशारा बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव की ओर था, जो मुख्यमंत्री के ‘‘शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य’’ पर संदेह जता रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Mind Blowing Benefits Of Orgasms: आपके जीवन को बेहतर बना सकता है ऑर्गेज्म, जानें इसके हैरान कर देने वाले अद्भुत फायदे

Sonu Sood Wife Car Accident | सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद और भतीजा कार दुर्घटना घायल, एक्टर ने शेयर किया अपडेट

Air India ने किया यात्रा नीति में बदलाव, घरेलू यात्रा पर कर्मचारियों को मिलेगी ये सुविधा

IBM Layoffs: आने वाले दिनों में IT Company IBM करेगी हजारों कर्मचारियों की छंटनी, रिपोर्ट में खुलासा