Arjun Kapoor से अलग होने के बाद फिर से प्यार में पड़ी Malaika Arora! रहस्यमयी शख्स के साथ साझा की तस्वीर ने दी अफवाहों को हवा

By एकता | Jul 18, 2024

बॉलीवुड की हॉट दिवा मलाइका अरोड़ा बीते कुछ दिनों से स्पेन में छुट्टियां मना रही हैं। यहाँ से अभिनेत्री ने अपनी छुट्टियों की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर अफवाह का एक नया दौर शुरू कर दिया है। दरअसल, मलाइका द्वारा शेयर की गयी तस्वीरों में लोगों को एक आदमी की भी झलक देखने को मिली, जिसके तुरंत बाद सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के नए रिश्ते में होने की अफवाह उड़ने लगी है।

 

इसे भी पढ़ें: Priyanka Chopra Birthday: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में जमाई अपनी धाक, प्रियंका चोपड़ा मना रही 42वां जन्मदिन


मलाइका ने अपनी बिकनी तस्वीरें साझा कर के पहले ही माहौल गर्म किया हुआ था, जिसे उन्होंने अपनी नयी तस्वीरों से और ज्यादा गर्म कर दिया है। तस्वीरों में, अभिनेत्री ने एक रहस्यमयी शख्स की झलक दिखाई, जिसका चेहरा उन्होंने ब्लर किया हुआ था। अभिनेत्री की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों में आ गयी है। मलाइका की तस्वीरों में रहस्यमयी शख्स कौन है, ये बात किसी को नहीं पता है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स उसकी पहचान जानने के लिए बड़े उत्सुक हैं।

 

इसे भी पढ़ें: Sukhwinder Singh Birthday: सुरों के जादूगर सुखविंदर सिंह मना रहे 53वां जन्मदिन, बॉलीवुड में बजती है तूती


अभिनेत्री की लव लाइफ इसलिए भी सुर्खियों में हैं क्योंकि उनका हाल ही में अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप हुआ है। बॉलीवुड गलियारों में लंबे समय से दोनों के अलग होने की अफवाहें उड़ रही हैं। हालाँकि, दोनों ने अलग होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पिंकविला को एक सूत्र ने बताया, 'मलाइका और अर्जुन का रिश्ता बहुत खास था और दोनों एक-दूसरे के दिलों में खास जगह बनाए रखेंगे। उन्होंने अलग होने का फैसला किया है और इस मामले में एक सम्मानजनक चुप्पी बनाए रखेंगे। वे किसी को भी अपने रिश्ते को घसीटने और उसका विश्लेषण करने की अनुमति नहीं देंगे।'

प्रमुख खबरें

IND vs BAN: भारतीय टीम ने अभ्यास के लिए पंजाब के लंबे कद के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को बुलाया

प्रधानमंत्री को वंशवाद के बजाय जम्मू-कश्मीर में बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए : Omar

Kolkata Blast Update: बम धमाके से दहल उठा बंगाल, उड़ गया हाथ, प्रदेश बीजेपी चीफ ने अमित शाह को लिखा पत्र

Himanta ने उल्फा (आई) प्रमुख को युवाओं का भविष्य खतरे में डालने वाली गतिविधियों से बचने को कहा