Kitchen Hacks: छोटे किचन में इन तरीकों से बनाएं बर्तन रखने की जगह, आजमाएं ये हैक्स

By अनन्या मिश्रा | Sep 05, 2024

किचन घर का दिल कहा जाता है और किचन में ही सबसे ज्यादा चीजें अव्यवस्थित रहती हैं। ऐसे में अगर किचन अव्यवस्थित होता है, तो किसी को भी देखकर अच्छा नहीं लगेगा। कई बार जल्दबाजी में हम बर्तनों को बेतरतीब ढंग से दराज में फेंक देते हैं। छोटे-छोटे टूल्स और अप्लायंसेस काउंटर स्पेस घेर लेते हैं औऱ अलमारियां बर्तनों से भर जाती हैं।

 

अव्यवस्थित किचन कम आकर्षक लगता है। जिसके कारण किचन में साफ-सफाई करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यदि आपका किचन छोटा है, तो आप किचन को इन ट्रिक्स की मदद से व्यवस्थित कर सकते हैं।


अंडर कैबिनेट हुक

खाना बनाने के लिए हमारे किचन में छोटे से लेकर बड़े सभी तरह के बर्तन होते हैं। ऐसे में सभी बर्तनों को एक साथ कैबिनेट में रखने से अच्छा है कि इनको व्यवस्थित तरीके से रखा जाए। आप किचन के बर्तनों को स्टोर करने के लिए अंडर कैबिनट हुक का इस्तेमाल कर सकते हैं। हर तरह के बर्तनों को टांगने के लिए आप अपने कैबिनेट के नीचे का उपयोग हुक या रेल लगाकर करें।


ड्रॉइर डिवाइडर्स

किचन में बर्तनों को एक साथ रखने से वह खराब हो सकते हैं। इसलिए अच्छा है कि आप बर्तनों को व्यवस्थित करने के लिए ड्रॉअर डिवाइडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप ड्रॉअर डिवाइडर में बर्तनों को व्यवस्थित तरीके से रख सकती हैं। इसमें आप छोटे-बड़े सभी बर्तनों को आसानी से रख सकते हैं। साथ ही बर्तन को ढूंढने के लिए हड़बड़ी भी नहीं होगी।


वर्टिकल ड्रॉअर इंसर्ट

ड्रॉअर स्पेस के अंदर सीधे खड़े होने वाले वर्टिकल ड्रॉअर इंसर्ट कर सकती हैं। इन जगहों को आप लैडल, स्पैटुला और चिमटे जैसे बर्तनों को टांग सकते हैं। यह आपके काउंटर स्पेस को बड़ा बनाता है और आपके पास ज्यादा स्पेस भी होगा। इससे खाना बनाना आसान होता है। बता दें कि इन इंसर्ट लगाने से ड्रॉअर स्पेस ज्यादा बढ़ता है। जिसमें आप अन्य बर्तन रख सकते हैं।


ढक्कन वाली कटलरी ट्रे

किचन में ऐसी एक ट्रे होनी चाहिए, जिसमें ढक्कन लग सके। बता दें कि ऐसी ट्रे कटलरी रखने के काम आती है और आप ढक्कन वाली कटलरी ट्रे अलग-अलग कटलरी जैसे- नाइफ, चम्मच और बर्तन आदि को व्यवस्थित कर सकती हैं। आप कॉम्पैक्ट जगह में बर्तनों को रख सकते हैं। वहीं कटलरी में धूल नहीं जमती और यह बर्तनों को भी व्यवस्थित रखता है। 


हैंगिंग रैक या रेल

आप छोटी रसोई में चीजों को स्टोर करने के साथ डेकोर का भी ध्यान रख सकते हैं। आप बर्तन को स्टोर करने के लिए बास्केट या कंटेनर टांगने के लिए किचन की दीवारों पर हैंगिंग रैक या रेल लगवा सकती हैं। यह न सिर्फ दराज से बचाता है, बल्कि किचन को डेकोर भी करता है।


अलमारी में शेल्व

अक्सर कांच के बर्तनों को हम अलमारियों में रखते हैं। लेकिन अगर किचन में बर्तन रखने की अलमारी हो, तो आप उसमें 2-3 शेल्व और लगवा सकते हैं। इससे स्पेस भी ज्यादा हो जाएगा और अन्य बर्तन भी आ जाएंगे। ऐसे में अगर आप नई अलमारी बनवाने की सोच रहे हैं, तो पहले उसको पुरानी अलमारी से कंपेयर कर लें। नई अलमारी में 2-3 शेल्व एक्स्ट्रा लगवा लें। आप चाहें तो शेल्व में स्लाइडिंग इंसर्ट करवा सकते हैं, उसमें आप छोटे चम्मच रख सकते हैं। इससे किचन पहले से सुंदर लगेगा।


कॉर्नर का इस्तेमाल

बता दें कि रसोई छोटी हो या बड़ी, लेकिन रसोई का हर इंच मायने रखता है। वहीं कुछ जगहें ऐसी भी होती हैं, जिनको हम अनदेखा कर देते हैं। लेकिन इन जगहों को आप क्रिएटिव और स्टाइलिश स्टोरेज स्पेस में बदल सकते हैं। आप कॉर्नर का इस्तेमाल कर हैंगिंग स्टोरेज हैक बना सकते हैं। किचन की किसी भी दीवार के कॉर्नर में शेल्व लगवा सकती हैं। इन जगहों पर प्लेट्स, कप्स और मग्स आदि रख सकते हैं। इससे किचन का कॉर्नर खूबसूरत दिखेगा।

प्रमुख खबरें

2024 TVS Apache RR310: भारत में लॉन्‍च हुई टीवीएस की ये शानदार बाइक, कीमत 2.75 लाख रुपये से शुरू

Delhi के बाद Kerala में भी मिला Monkeypox का केस, UAE से केरल लौटा शख्स पाया गया पॉजिटिव

Canada की संसद में खड़े होकर हिंदू नेता ने कह दिया कुछ ऐसा, बांग्लादेश के उड़ जाएंगे होश

IND vs BAN 1st Test Live Streaming: भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट कहां और कब देखें? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी