Maharashtra: नवी मुंबई में बार पर छापा, 43 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

FacebookTwitterWhatsapp

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2023

Maharashtra: नवी मुंबई में बार पर छापा, 43 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

नवी मुंबई पुलिस ने कथित तौर पर अश्लीलता और अन्य उल्लंघनों के लिए एक बार के ग्राहकों और महिला कर्मचारियों सहित 43 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बुधवार और बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात कोपरखैरणे स्थित बार में छापा मारा। अधिकारी ने बताया कि बार में महिला गायकों तथा कर्मचारियों ने छोटी पोशाकें पहन रखी थीं तथा अनुमति से अधिक महिला गायकों को काम पर रखा गया था।

अधिकारी ने बताया कि बार के मालिक, कर्मचारियों और ग्राहकों सहित 43 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (अश्लील कृत्य और गाने) एवं 188 आरडब्ल्यू 34 (लोक सेवक द्वारा विधिवत प्रख्यापित आदेश की अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

ट्रंप ने जो दावे किए वो बहुत गंभीर हैं, कांग्रेस नेता ने कहा-  क्या प्रधानमंत्री मोदी ने इसके बारे में कुछ कहा है?

ट्रंप ने जो दावे किए वो बहुत गंभीर हैं, कांग्रेस नेता ने कहा- क्या प्रधानमंत्री मोदी ने इसके बारे में कुछ कहा है?

मस्जिदों को तिरपाल से ढकने की SP विधायक ने बताई वजह, कहा- त्योहारों का राजनीतिकरण करने की जरूरत नहीं

मस्जिदों को तिरपाल से ढकने की SP विधायक ने बताई वजह, कहा- त्योहारों का राजनीतिकरण करने की जरूरत नहीं

PAK vs NZ: बाबर आजम ने बड़ा फैसला लेते हुए सबको चौंकाया, इस टूर्नामेंट से वापस लिया नाम

North India में एक महिला से 5 पुरुष शादी कर सकते हैं, DMK के मंत्री की महाभारत के संदर्भ में टिप्पणी