महाराष्ट्र: अवैध तरीके से ले जाया जा रहा मांस जब्त, आरोपी फरार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2024

ठाणे पुलिस ने एक टेंपो से अवैध रूप से ले जाया जा रहा चार लाख रुपये मूल्य का मांस जब्त कर उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मानपाड़ा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि रविवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर डोंबिवली के गोलावाली में एक टेंपो को रोका गया लेकिन उसमें सवार सभी लोग फरार हो गए।

उन्होंने कहा, ‘‘टेंपो और उसके पीछे चल रही कार को जब्त कर लिया गया है। मांस के इस अवैध परिवहन के लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, नगर निगम अधिनियम और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

WTC Final से भारत के बाहर होने से लॉर्ड्स को हुआ 45 करोड़ का नुकसान, SA vs AUS मैच में नहीं हो पाएगी भरपाई

Pakistan में पैसेंजर ट्रेन हाईजैक, 100 से अधिक यात्री बंधक, 6 सैनिकों की हत्या

ईसाई धर्म के प्रसार पर लेक्चर किया गया रद्द, सोशल मीडिया पर इनविटेशन वायरल होने के बाद बढ़ा विवाद

दिल्ली में नई सरकार के गठन के बाद NDMC की बड़ी बैठक, प्रवेश वर्मा भी हुए शामिल, लिए गए बड़े फैसले