महाराष्ट्र : आवासीय परिसर के खेल के मैदान में गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2023

महाराष्ट्र के ठाणे जिले की आवासीय सोसाइटी के परिसर में पांच वर्षीय एक बच्चा खेलते समय गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि केजी कक्षा में पढ़ने वाला बच्चा मंगलवार को डोंबिवली में अपने आवासीय परिसर के खेल के मैदान में गया था।

उसकी मां बाहर इंतजार कर रही थी। यह परिवार इसी सोसाइटी में रहता है। कुछ देर बाद वह मैदान में बेहोश होकर गिर गया। मानपाड़ा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस उन दो संरक्षक से पूछताछ कर रही है जो घटना के समय खेल क्षेत्र में मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

रोबोट के आत्महत्या करने का मामला, क्या वाकई में सुसाइड कर सकते हैं Robot?

Agra Jama Masjid Case: अयोध्या, मथुरा, काशी के बाद अब जामा मस्जिद के सर्वेक्षण का अनुरोध, HC ने ASI से मांगा जवाब

राहुल गांधी अचानक पहुंचे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, लोको पायलटों से की मुलाकात, जानिए क्या हुई बात

Rishi Sunak को क्यों झेलनी पड़ी इतनी बड़ी हार? क्या रही इसकी वजह, 5 प्वाइंट में जानें