महाराष्ट्र : शिवनेरी किले में मधुमक्खियों का हमला, 60 लोग घायल

FacebookTwitterWhatsapp

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2025

महाराष्ट्र : शिवनेरी किले में मधुमक्खियों का हमला, 60 लोग घायल

महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित प्रसिद्ध शिवनेरी किले में रविवार को मधुमक्खियों के हमले में करीब 60 लोग घायल हो गए। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घायलों में से 50 का नजदीकी अस्पताल में इलाज किया गया। महान मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म शिवनेरी किले में हुआ था।

यह किला पुणे से करीब 90 किलोमीटर दूर जुन्नार तहसील में है। इस ऐतिहासिक स्थल को देखने के लिए प्रतिदिन सैकड़ों लोग आते हैं। जुन्नार वन रेंज के अधिकारी प्रदीप चव्हाण ने बताया, ‘‘घटना किले में स्थित शिवई मंदिर के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवकों के एक समूह ने मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर फेंके, जिसके बाद मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।’’

चव्हाण के मुताबिक, करीब 60 आगंतुकों को मधुमक्खियों ने डंक मारा, जिनमें से 50 को अस्पताल में इलाज की जरूरत पड़ी। उन्होंने कहा, ‘‘सौभाग्य से, सभी घायल खतरे से बाहर थे और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई।

प्रमुख खबरें

Pakistan पर भारत ने कर दिए 3 बड़े हमले, चीन अचानक मोदी का नाम लेकर झूम उठा

Pakistan पर भारत ने कर दिए 3 बड़े हमले, चीन अचानक मोदी का नाम लेकर झूम उठा

कर्नाटक विधानसभा ने वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव, BJP का वॉकआउट

कर्नाटक विधानसभा ने वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव, BJP का वॉकआउट

बिहार में कांग्रेस का दलित कार्ड! जानें अखिलेश प्रसाद को हटाकर राजेश कुमार को क्यों बनाया प्रदेश अध्यक्ष

भगत सिंह के लिए जब लड़ गए थे मोहम्मद अली जिन्ना | Matrubhoomi