I.N.D.I.A. गठबंधन में गांठ! समाजवादी पार्टी के बाद JDU ने भी Madhya Pradesh में उतारे उम्मीदवार

FacebookTwitterWhatsapp

By अंकित सिंह | Oct 25, 2023

I.N.D.I.A. गठबंधन में गांठ! समाजवादी पार्टी के बाद JDU ने भी Madhya Pradesh में उतारे उम्मीदवार

2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा का मुकाबला करने के लिए बनाया गया I.N.D.I.A ब्लॉक मध्य प्रदेश में चुनावों के संबंध में टूटता नजर आ रहा है। मध्य प्रदेश में मतदान एक ही चरण में 17 नवंबर को होगा। समाजवादी पार्टी के बाद, नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) ने भी मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ 5 उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की ओर से पहली सूची जारी कर दी गई है। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को सभी 230 सीट के लिए मतदान होगा। 

 

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh: कांग्रेस ने अचालन बदले चार जगह के उम्मीदवार, जानें अब किसे मिला टिकट


जद (यू) के पांच उम्मीदवारों में चंद्रपाल यादव (पिछोर), रामकुंवर रायकवार (राजनगर), शिव नारायण सोनी (विजय राघवगढ़), तोल सिंह भूरिया (थांदला) और रामेश्वर सिंगला (पेटलावद) शामिल हैं। जैसे ही नीतीश कुमार की पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार उतारे, बीजेपी ने जेडीयू और आई.एन.डी.आई.ए. ब्लॉक पर तीखा कटाक्ष किया। इस मुद्दे पर बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक ने कहा है, "नीतीश कुमार का धैर्य अब खत्म हो गया है क्योंकि उनकी पार्टी को किसी भी गठबंधन में तरजीह नहीं मिल रही है... पार्टी को कोई नहीं पूछ रहा है। विपक्ष का I.N.D.I.A गुट लोक सभा चुनाव से पहले ही ढह गया है।" 

 

इसे भी पढ़ें: Assemblye Election 2023: खड़गे का दावा, पांचों राज्यों में कांग्रेस की बनेगी सरकार, मध्य प्रदेश में सत्ता विरोधी लहर


मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने नौ उम्मीदवारों की सूची घोषित की थी। सपा नेता यश भारतीय ने कहा कि इस सूची में पहले 6 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी, जबकि इसमें तीन नए नाम जोड़े गए हैं। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर बात नहीं बन पाई थी। इसके बाद दोनों दलों में वार-पलटवार खूब देखा गया। सपा की ओर कांग्रेस पर कई आरोप लगाए गए। साथ ही बड़ा दिल दिखाने के लिए कहा गया। 

प्रमुख खबरें

कांग्रेस को बड़ा झटका, राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले पार्टी के 17 नेता भाजपा में शामिल

Jan Gan Man: पहलगाम का बदला Operation Sindoor ने ले लिया, मगर मौत के इन कारणों पर कब स्ट्राइक होगी?

WTC Final 2025 Squad: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में इन खिलाड़ियों को मिली जगह

CBSE Class 10th result 2025 | सीबीएसई कक्षा 10 के नतीजे घोषित, 93.66% छात्र हुए पास, यहां देखें अपना रिजल्ट