J&K की तरह अब हिमाचल जाने वाले पर्यटकों भी ले सकेंगे ‘हाउसबोट’ का मजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2023

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में ‘हाउसबोट’ जल्द ही पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन जाएंगे, क्योंकि राज्य सरकार ने उन्हें (हाउसबोट) बांधों और झीलों मेंचलाने का फैसला किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि इस संबंध में निर्णय लिया गया है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यटन विभाग को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है।

सुक्खू ने अधिकारियों को पर्यटन की दृष्टि से चमेरा, पौंग, भाखड़ा और कोलडैम को बढ़ावा देने के लिए नयी नीति तैयार करने को कहा है। पर्यटन विभाग एक नई योजना पर काम कर रहा है जिसके तहत विभाग जल्द ही चमेरा, पौंग, भाखड़ा और कोलडैम में ‘हाउसबोट’ और पर्यटन जहाज (हाई-एंड क्रूज) चलाएगा। नीति का मसौदा तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को जारी कर दिए गए हैं। मसौदा तैयार करने से पहले अधिकारियों को इसका गहन अध्ययन करने को कहा गया है।

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी