IIFA अवॉर्ड्स 2017: जानें आपके चहेते सितारों को कौन-सा अवॉर्ड मिला

By हंसा कोरंगा पुंडीर | Jul 17, 2017

बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो IIFA का न्यूयॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम में जबरदस्त जलवा रहा। बी-टाउन के सितारों से सजी शाम में ग्लैमर और हुस्न का तड़का लगा। कटरीना, आलिया, सोनाक्षी से लेकर दिशा पटानी, तापसी पन्नू, हुमा कुरैशी जैसे सितारों ने हुस्न का जलवा बिखेरा। इस बार IIFA अवॉर्ड्स को करण जौहर और सैफ अली खान ने होस्ट किया। सबसे बड़े अवॉर्ड नाइट में सलमान, आलिया, वरुण, सुशांत सिंह और कृति सेनन ने अपने पावर पैक्ड डांस परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए। 

जानें किसे कौन-सा अवॉर्ड मिला: 

बेस्ट एक्टर- शाहिद कपूर (उड़ता पंजाब)

बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट (उड़ता पंजाब)

बेस्ट फिल्म- नीरजा

बेस्ट कॉमिक एक्टर (मेल)-  वरुण धवन (ढिशूम)

बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल- जिम सारब (नीरजा)

बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस-  दिशा पटानी (एम. एस. धोनी)

बेस्ट डेब्यू एक्टर-  दिलजीत दोसांझ (उड़ता पंजाब) 

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- शबाना आज़मी (नीरजा)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- अनुपम खेर (एम. एस. धोनी)

बेस्ट डायरेक्टर- अनिरुद्ध रॉय चौधरी (पिंक)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर-  प्रीतम (ऐ दिल है मुश्किल) 

बेस्टर गीतकार- अमिताभ भट्टाचार्य, चन्ना मेरे या.. (ऐ दिल है मुश्किल)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)-  अमित मिश्रा, बुलेया.. (ऐ दिल है मुश्किल) 

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)-  कनिका कपूर (उड़ता पंजाब), तुलसी कुमार (एयरलिफ्ट)

स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर-  आलिया भट्ट 

IIFA वुमेन ऑफ द ईयर- तापसी पन्नू 

 

संगीतकार एआर रहमान को बॉलीवुड में 25 सालों के योगदान के लिए विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रमुख खबरें

बंगाल: सियालदह ईएसआई अस्पताल में आग लगी, कोई हताहत नहीं

जापानी पर्यटकों की बस तुर्किये में दुर्घटनाग्रस्त, 22 घायल

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया