एशियाई खेलों के गोल्फ ट्रायल में Khalin, Amandeep को बढ़त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2023

 खलिन जोशी और अमनदीप द्राल ने एशियाई खेलों की गोल्फ स्पर्धा के लिए मंगलवार को यहां कलकत्ता गोल्फ क्लब में शुरू हुए ट्रायल के पहले दिन क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में बढ़त बना ली। बेंगलुरू के खलिन ने शुरुआती छह होल में पांच बर्डी सहित कुल सात बर्डी और दो बोगी के साथ पांच अंडर 67 का स्कोर बनाया है। अजितेश संधू पांच बर्डी और एक बोगी से चार अंडर 68 के स्कोर से दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। एशियाई खेल 2010 की टीम स्पर्धा के रजत पदक विजेता राशिद खान, ओलंपियन एसएसपी चौरसिया, अमन राज और युवराज संधू सभी तीन अंडर 69 के स्कोर से संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं।

युवराज सिंह और सचिन बैसोया ने दो अंडर 70 का स्कोर बनाया जबकि करणदीप कोच्चर और एस चिक्कारंगप्पा भी एक अंडर 71 के स्कोर से अंडर पार का स्कोर बनाने में सफल रहे। ट्रायल में हिस्सा ले रहे 19 पुरुष खिलाड़ियों में से 10 ने पहले दिन अंडर पार का स्कोर बनाया। महिला खिलाड़ियों में अमनदीप द्राल ने 12वें से 16वें होल तक लगातार पांच बर्डी की मदद से चार अंडर 68 के स्कोर से बढ़त बना ली है। उन्होंने पहले दौर में छह बर्डी की लेकिन दो बोगी भी कर गईं। तोक्यो ओलंपियन दीक्षा डागर तीन अंडर 69 के स्कोर से दूसरे स्थान पर हैं।

त्वेसा मलिक, नेहा त्रिपाठी, प्रणवी उर्स और अवनी प्रशांत दो अंडर 70 के स्कोर से संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। वाणी कपूर ने भी एक अंडर 71 के स्कोर से अंडर पार का स्कोर बनाया। चीन में इस साल सितंबर-अक्टूबर में होने वाले एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए 19 पुरुष और 19 महिला गोल्फर ट्रायल में हिस्सा ले रहे हैं।

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी