Karnataka: तीन व्यक्तियों के प्रताड़ित करने के आरोप में सात लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2024

कर्नाटक के कलबुर्गी में पुरानी कारों के कारोबारी और दो अन्य व्यक्तियों के गुप्तांगों में करंट लगा यातना देने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने इमरान पटेल, मोहम्मद मतीन, रमेश डोड्डामणि, सागर कोली और उनके साथियों को गिरफ्तार किया है। पुरानी कारों के कारोबारी रमेश मादीवाला, समीरुद्दीन और अब्दुल रहमान को एक वाहन की डिलीवरी में कथित तौर पर देरी के लिए यातना दी गई थी। आरोपियों ने उन्हें छोड़ने के एवज में कथित तौर पर पैसे मांगे थे। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।

प्रमुख खबरें

भाजपा शासन में जम्मू-कश्मीर ने सब कुछ खो दिया: उमर

मप्र के अनूपपुर में कारखाने में क्लोरीन गैस का रिसाव, 12 लोग अस्पताल में भर्ती

हरियाणा: भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला की कार पेड़ से टकरायी, अस्पताल में भर्ती कराए गए

पंजाब पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया, 10 सदस्य गिरफ्तार