Karnataka : भाजपा ने जिला इकाई के अध्यक्षों की नियुक्ति की, लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी पार्टी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले रविवार को पार्टी की 39 जिला इकाइयों के प्रमुखों की नियुक्ति की।

भाजपा की राज्य इकाई द्वारा जारी सूची के अनुसार, बेंगलुरु के पूर्व उपमहापौर एस. हरीश को बेंगलुरु उत्तर का जिलाध्यक्ष बनाया गया, वहीं सप्तगिरि गौड़ा को बेंगलुरु मध्य का जिलाध्यक्ष बनाया गया।

सूची के अनुसार, जयनगर विधायक सी.के. राममूर्ति को बेंगलुरु दक्षिण जिले का अध्यक्ष बनाया गया। अन्य नियुक्तियों में एल. नागेंद्र को मैसूरु शहर की जिला इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया जबकि एल.आर. महादेवस्वामी को मैसूर देहात जिले, गीता सुतार को बेलगावी शहर और सुभाष पाटिल को बेलगावी देहात जिला इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

प्रमुख खबरें

हैरिस के भाषणों में भी जिक्र नहीं, दरकिनार किए जाने से निराश हुए बाइडेन

Haryana Elections 2024: शनिवार को वोटिंग, 1027 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला, ये हैं प्रमुख उम्मीदवार

इजरायल ने बेरूत में किया एयर स्ट्राइक, हिजबुल्लाह के कम्युनिकेशन यूनिट का कमांडर ढेर

मार्शलों को बहाल करने की BJP ने की मांग, विजेंद्र गुप्ता ने पूछा- 7 महीनों तक उन्हे सैलरी क्यों नहीं दी गई?