Karnataka: बीजेपी छोड़ने वालों को अरुण सिंह की चेतावनी, बोले- उनके लिए बंद हो चुके पार्टी के दरवाजे

By अंकित सिंह | Apr 15, 2023

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार राजनीति गर्म है। भाजपा की ओर से सूची जारी करने के बाद पार्टी के कई बड़े नेता इस्तीफा दे चुके हैं। उन नेताओं के समर्थन में कार्यकर्ता भी लगातार पार्टी के समक्ष अपना इस्तीफा पेश कर रहे हैं। हालांकि, ऐसा लगता है कि भाजपा इन नेताओं के सामने झुकने को तैयार नहीं है। भाजपा की ओर से साफ तौर पर चेतावनी दे दी गई है कि पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को दोबारा कभी पार्टी में वापस नहीं लिया जाएगा। पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी सहित कई टिकट चाहने वालों के पार्टी छोड़ने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह ने चेतावनी दी कि उन लोगों के लिए पार्टी निकट भविष्य में अपने दरवाजे नहीं खोलेगी जो अब पार्टी संगठन छोड़ रहे थे।

 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के साथ जुड़े पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी, भाजपा ने दी ये प्रतिक्रिया


अरुण सिंह ने साफ कहा कि पांच या छह लोगों के इस्तीफा देने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा। लेकिन हम कम से कम अगले 20 साल तक उनके लिए अपने दरवाजे नहीं खोलेंगे। लक्ष्मण सावदी  को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद भी बीजेपी ने उन्हें डिप्टी सीएम और फिर एमएलसी बनाया, उसके बाद भी वह ऐसे झगड़ों वाली पार्टी (कांग्रेस) में जा रहे हैं जहां नेता दो गुटों में बंटे हुए हैं।  उन्होंने बहुत बड़ी गलती की है और बाद में पछताएंगे। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि सरकार या पार्टी के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है। भाजपा यह सुनिश्चित करते हुए सभी राज्यों में युवा चेहरों को मौका देती है कि हम वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करते रहें। हमने यूपी, उत्तराखंड, असम, गुजरात या हिमाचल प्रदेश में ऐसा किया है। 

 

इसे भी पढ़ें: Naatu Naatu Song Turns Into Modi Modi | कर्नाटक चुनाव से पहले 'नातू नातू' बना 'मोदी मोदी', वीडियो हुई वायरल


र्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर भाजपा छोड़ने के एक दिन बाद मुदिगेरे से विधायक एम पी कुमारस्वामी शुक्रवार को जद (एस) में शामिल हो गए। उन्होंने विधायक के रूप में भी इस्तीफा दे दिया है। कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा करने वाले पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि सावदी अब बेलगावी जिले की अथानी सीट पर पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

प्रमुख खबरें

दोस्त इजरायल के लिए भारत ने कर दिया बड़ा काम, देखते रह गए 193 देश

Nawada Fire: CM Nitish के निर्देश के बाद पुसिल का एक्शन, 16 लोगों को किया गिरफ्तार, पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग

Ukraine पहुंचे भारत के हथियार, रूस हो गया इससे नाराज, विदेश मंत्रालय ने मीडिया रिपोर्ट को बताया भ्रामक

Waqf Board case: आप विधायक अमानतुल्लाह खान की याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी से रिपोर्ट मांगी