नवी मुंबई में 12 वर्षीय बच्ची की हत्या के आरोप में किशोर हिरासत में

FacebookTwitterWhatsapp

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2025

नवी मुंबई में 12 वर्षीय बच्ची की हत्या के आरोप में किशोर हिरासत में

नवी मुंबई में पुलिस ने 12 वर्षीय एक बच्ची की हत्या के आरोप में एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। तुर्भे थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अबासाहेब पाटिल ने बताया कि शुक्रवार देर रात बच्ची एक पहाड़ी के नीचे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि शिरावणे एमआईडीसी क्षेत्र निवासी बच्ची के परिवार ने उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

अधिकारी ने बताया कि बच्ची की मौत के बाद प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(2) (हत्या) जोड़ी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बच्ची के साथ आखिरी बार देखे गए 17 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया और पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी किशोर सेल्फी लेने के बहाने लड़की को पहाड़ियों की तलहटी में एक सुनसान जगह पर कथित तौर पर अपने साथ ले गया लेकिन उसके साथ झगड़े की पिछली घटनाओं को लेकर गुस्से में आकर उसने लड़की को कथित तौर पर पीटा और एक बड़े पत्थर से उस पर हमला किया। अधिकारी ने बताया कि हमले के बाद लड़का मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

ऑपरेशन सिंदूर पर बोले DGMO, भारतीय सेना ने LoC पर पाकिस्तान आर्मी के 35-40 जवानों को मार गिराया

ऑपरेशन सिंदूर पर बोले DGMO, भारतीय सेना ने LoC पर पाकिस्तान आर्मी के 35-40 जवानों को मार गिराया

Operation Sindoor Updates: तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारियों ने ऑपरेशन सिंदूर पर दी विस्तृत जानकारी, जानें बड़ी बातें

वहां से गोली चलेगी, यहां से गोला चलेगा, JD Vance के साथ बातचीत में PM Narendra Modi ने स्पष्ट किया भारत का रुख

एक रहेंगे तो नेक रहेंगे! युद्ध न कीजिए पर भरोसा भी मत कीजिए पाकिस्तान पर!