जम्मू कश्मीर के सांबा के सीमावर्ती इलाकों में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2024

जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में सीमावर्ती इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के लिए शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

तलाश अभियान कश्मीर घाटी में आतंकवादी हमलों की बढ़ती संख्या की पृष्ठभूमि में चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस द्वारा रामगढ़ सेक्टर के सीमावर्ती इलाकों में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सुरक्षा बल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कुछ वन क्षेत्रों सहित कई संवेदनशील स्थानों की तलाशी ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना और सुरक्षा को मजबूत करना है। इस बीच, सांबा के जिलाधिकारी ने जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के दो किलोमीटर के दायरे में सभी प्रकार के पटाखों की बिक्री या उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और यह जारी होने की तिथि से दो महीने की अवधि तक प्रभावी रहेगा, जब तक कि इसे प्रतिबंध की अवधि से पूर्व वापस नहीं ले लिया जाता या निरस्त नहीं कर दिया जाता।

प्रमुख खबरें

Rhea Chakraborty को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, Look-out-Circulars बहाल करने की CBI की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की

Sleep Problem: नींद न आने की समस्या होने पर शरीर को घेर सकती हैं कई बीमारियां, जानिए कैसे पाएं निजात

Manila में तूफान के कारण 33 लोगों की मौत, अधिकतर लोग भूस्खलन में मारे गए: पुलिस

ADB ने असम में सौर ऊर्जा सुविधा के लिए 43.425 करोड़ डॉलर का ऋण देने की जतायी प्रतिबद्धता