Jharkhand : माओवादियों ने चार वाहनों में आग लगाई, प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों पर हमला किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2023

झारखंड में रांची सीमा से सटे लातेहार के चंदवा में प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सदस्यों ने सोमवार शाम एक रेलवे निर्माण स्थल पर कम से कम चार वाहनों को आग लगा दी और एक निजी कंपनी के कर्मचारियों पर हमला किया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना चंदवा थाना क्षेत्र के चट्टी नदी पुल के पास हुई। उन्होंने बताया कि माओवादियों का एक समूह घटनास्थल पर पहुंचा और तीन भारी वाहनों तथा एक एसयूवी को आग के हवाले कर दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, माओवादियों ने एक निजी कंपनी के कर्मचारियों पर हमला भी किया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और घटना की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

केरल के मुख्यमंत्री Pinarayi Vijayan ने ‘‘फर्जी खबरें गढ़ने’’ के लिए मीडिया की निंदा की

एक राज्य के चुनाव परिणाम को दूसरे चुनावों का जनमत संग्रह नहीं कहा जा सकता : Naqvi

Navratri 2024: क्या इस बार अष्टमी और नवमी तिथि एक साथ पड़ रही है? जानिए व्रत की तिथि और मुहूर्त

Vinod Khanna Birth Anniversary: कॅरियर के पीक पर विनोद खन्ना ने फिल्मों से लिया था संन्यास, जानिए कुछ अनसुनी बातें