झारखंड: उत्तराखंड में सुरंग से बेटे के निकालने से कुछ घंटे पहले ही पिता की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2023

उत्तराखंड में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग से निकाले गये 41 श्रमिकों में से एक श्रमिक के पिता की बेटे की ‘‘चिंता के कारण’’मौत हो गई। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। बेटे के सुरंग से बाहर निकलने से कुछ घंटे पहले ही झारखंड के रहने वाले बारसा मुर्मू (70) ने दम तोड़ दिया।

उनके परिवार के सदस्यों ने बुधवार को बताया कि मुर्मू 12 नवंबर को सुरंग के ढहने की खबर सुनने के बाद अपने बेटे 28 वर्षीय बकतू के लिए चिंतित थे। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहदा गांव के निवासी मुर्मू की मंगलवार सुबह करीब आठ बजे उस समय मौत हो गई, जब वह अपनी चारपाई पर बैठे थे।

संपर्क करने पर, स्थानीय सरकारी अधिकारियों ने कहा कि वे अभी तक मौत की वजह की पुष्टि नहीं कर पाये हैं, हालांकि संभवत: मुर्मू की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी