जया बच्चन सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय समिति से अलग हुईं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2024

समाजवादी पार्टी (सपा) की राज्यसभा सदस्य जया बच्चन ने संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति की सदस्यता छोड़ दी है जिसके अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे हैं।

राज्यसभा सचिवालय के एक बुलेटिन के अनुसार जया बच्चन अब कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता वाली श्रम, वस्त्र और कौशल विकास पर संसदीय स्थायी समिति की सदस्य होंगी।

श्रम पर संसदीय स्थायी समिति के सदस्य रहे तृणमूल कांग्रेस सांसद साकेत गोखले अब जया बच्चन की जगह संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय समिति में शामिल होंगे। राज्यसभा सदस्य ए ए रहीम (माकपा) और आर गिरिराजन, जो शशि थरूर की अध्यक्षता वाली विदेश मामलों की संसदीय समिति के सदस्य थे, अब आवास और शहरी मामलों की संसदीय समिति के सदस्य हैं।

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने जनता दल (यूनाइटेड) के सदस्य संजय कुमार झा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य धैर्यशील पाटिल को जल संसाधन पर विभाग संबंधी संसदीय स्थायी समिति का सदस्य नामित किया है। झा परिवहन, पर्यटन और संस्कृति पर संसदीय स्थायी समिति के भी अध्यक्ष हैं।

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु में दलितों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर चिंता, राज्यपाल रवि का बड़ा दावा, 40 फीसदी की हुई बढ़ोतरी

BJP का दावा, अपनी ही सरकार के खिलाफ जांच करवा रही AAP, यह जनता को बेवकूफ बनाने की चाल

पाकिस्तान में इमरान खान के हजारों समर्थक सड़क पर उतरे, पंजाब प्रांत में 700 को किया गिरफ्तार

Iran पहुंचा भारतीय नौसेना का युद्धपोत, हैरान रह गई दुनिया