जापान ने दो दशक में पहली बार जारी किए नए बैंक नोट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2024

तोक्यो। जापान ने दो दशक में पहली बार बुधवार को नए बैंक नोट जारी किए। इनमें जालसाजी से निपटने के लिए ‘3-डी होलोग्राम’ प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया गया है। प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने 10,000 येन, 5,000 येन और 1,000 येन के नए नोट की अत्याधुनिक जालसाजी-रोधी विशेषताओं की प्रशंसा करते हुए इसे ‘‘ऐतिहासिक’’ करार दिया। बैंक ऑफ जापान में उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘ मुझे उम्मीद है कि लोगों को नए नोट पसंद आएंगे और वे जापानी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहायक होंगे।’’ 


स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, नए नोट के साथ पहले से चलन में मुद्रा भी वैध रहेगी। बैंक ऑफ जापान के गवर्नर काजुओ उएदा ने कहा, ‘ हालांकि दुनिया नकदी रहित लेन-देन की ओर बढ़ रही है, लेकिन हमारा मानना ​​है कि कहीं भी तथा कभी भी सुरक्षित भुगतान के लिए नकदी अब भी महत्वपूर्ण है।

प्रमुख खबरें

रोबोट के आत्महत्या करने का मामला, क्या वाकई में सुसाइड कर सकते हैं Robot?

Agra Jama Masjid Case: अयोध्या, मथुरा, काशी के बाद अब जामा मस्जिद के सर्वेक्षण का अनुरोध, HC ने ASI से मांगा जवाब

राहुल गांधी अचानक पहुंचे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, लोको पायलटों से की मुलाकात, जानिए क्या हुई बात

Rishi Sunak को क्यों झेलनी पड़ी इतनी बड़ी हार? क्या रही इसकी वजह, 5 प्वाइंट में जानें