BJP के लिए नहीं श्रीरामुलु के लिए प्रचार कर रहे हैं जनार्दन रेड्डी: येदियुरप्पा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2018

कलबुर्गी। खनन माफिया जी जर्नादन रेड्डी के कर्नाटक में चुनाव प्रचार करने के लिए हो रही आलोचनाओं के बीच राज्य भाजपा प्रमुख बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि पूर्व मंत्री पार्टी के लिए नहीं बल्कि अपने मित्र बी श्रीरामुलु के लिए प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘जर्नादन रेड्डी को भाजपा की चुनाव प्रचार सूची में शामिल नहीं किया गया है। वह पार्टी के लिए नहीं अपने दोस्त श्रीरामुलू के लिए प्रचार कर रहे हैं। 

लोकसभा सदस्य श्रीरामुलु को भाजपा ने बदामी में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के खिलाफ उतारा है। येदियुरप्पा ने कहा कि वह चुनाव जीतेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आशीर्वाद से 17 अथवा 18 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गौरतलब है कि अवैध खनन मामले में रेड्डी जमानत पर हैं और उनके चुनाव प्रचार करने पर कांग्रेस ने भाजपा की आलोचना की है। 

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी