दिल्ली के कई इलाकों में हुई बारिश, लोगों को उमस से भरी गर्मी से मिली राहत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2024

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कई इलाकों में बारिश हुई जिससे लोगों को उमस से राहत मिली। दिल्ली कुछ दिनों से अत्यधिक उमस की चपेट में थी। मौसम विभाग ने अपराह्न तीन बजे जारी अपनी अधिसूचना में कहा कि दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में भारी वर्षा हो सकती है, गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ फिलहाल दिल्ली में भारी वर्षा होने की चेतावनी नहीं है।’’ 

 

इसे भी पढ़ें: अधिकारी जुलाई 2025 तक राज्य में भूमि सर्वेक्षण पूरा करें : Nitish Kumar


आईएमडी ने कहा कि उसके पूर्वानुमान विभिन्न मॉडल और अन्य मापों के विश्लेषण पर आधारित होते हैं जो कभी-कभी मेल नहीं खाते। उदाहरण के लिए, वर्षा क्षेत्र के बदलाव के कारण दिल्ली में पिछली बार पूर्वानुमान के अनुसार भारी बारिश नहीं हुई। विभाग ने बताया कि शहर में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। विभाग के अनुसार, आसमान में दिनभर बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 75 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

प्रमुख खबरें

रोबोट के आत्महत्या करने का मामला, क्या वाकई में सुसाइड कर सकते हैं Robot?

Agra Jama Masjid Case: अयोध्या, मथुरा, काशी के बाद अब जामा मस्जिद के सर्वेक्षण का अनुरोध, HC ने ASI से मांगा जवाब

राहुल गांधी अचानक पहुंचे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, लोको पायलटों से की मुलाकात, जानिए क्या हुई बात

Rishi Sunak को क्यों झेलनी पड़ी इतनी बड़ी हार? क्या रही इसकी वजह, 5 प्वाइंट में जानें