INS Sumitra: भारतीय नौसेना ने अरब सागर में बनाया दबदबा, ईरान के जहाज से किया बड़ा रेस्क्यू

By रितिका कमठान | Jan 30, 2024

अरब सागर में भारतीय नौ सेना का शौर्य देखने को मिला है। भारतीय नौसेना ने बीते 24 घंटों में ही अरब सागर में दो जहाजों का रेस्क्यू किया है। इन जहाजों को लुटेरों से बचाया गया है। नौसेना ने एक जहाज से 19 पाकिस्तानियों और दूसरे जहाज से 17 क्रू मेंबर्स का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया है। इस ऑपरेशन में भारत के मरीन कमांडोज ने हिस्सा लिया है।

 

इस ऑपरेशन के जरिए भारतीय नौसेना ने 28 और 29 जनवरी को अरब सागर में दो जहाजों को हाईजैक होने से बचाया है। बता दें कि इस ऑपरेशन में भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा का उपयोग हुआ है। इसने सोमालिया के पूर्वी तट पर नौकायन कर रहे ईरान के ध्वज वाली मछली पकड़ने वाले जहाज अल नईमी पर समुद्री डाकूओं के प्रयास को विफल कर दिया है। नौसेना ने सोमवार को 19 पाकिस्तानी नागरिकों को सफलता से बचाने में सफलता हासिल की है। इसकी जानकारी नौसेना ने आधिकारिक बयान में दी है।

 

बता दें कि सोमाली समुद्री डाकूओं से एक ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज, एफवी इमान को बचाने के बाद भारतीय नौसेना ने इस दूसरे बचाव अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। इस ऑपरेशन में सोमालिया के पूर्वी तट और खाड़ी के साथ समुद्री डाकुओं और समुद्री डकैतों के खिलाफ एक्शन लिया गया है। जानकारी के मुताबिक इस जहाज में 17 क्रू मेंबर्स शामिल थे।

 

भारतीय नौसेना ने कहा है कि आईएनएस सुमित्रा युद्धपोत ने संकटग्रस्त जहाज को रोकने में सफलात हासिल की। इसके बाद मछली पकड़ने वाले जहाज का पता लगाने के लिए भी कार्रवाई की गई है। इस जहाज में ही समुद्री डाकू सवार थे। इस जहाज में कुल 19 पाकिस्तानी मूल के नागरिकों को भी बंधक बनाया हुआ था, जिन्हें नौसेना ने सकुशल छुड़ाया है। इसके बाद जहाज ने सोमाली के समुद्री डाकुओं द्वारा बंदी बनाए गए चालक दल की भलाई की जांच भी की है। इस जांच की पुष्टि के लिए बोर्डिंग भी की गई है।

 

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में समुद्री डाकूओं के हमले के खिलाफ अपनी निगरानी को तेज कर दिया है। इसे संबंध में फैसला इजरायल-हमास संघर्ष के कारण भी लिया गया है। इजरायल और हमास के बीच लाल सागर में व्यापारिक जहाजों पर हौथी आतंकवादियों का आक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इन हमलों के मद्देनजर भारतीय नौसेना ने अपनी सतर्कता अरब सागर में बढ़ाई है।

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा बिहार में धड़ाम होते पूलों का मामला, दायर हुई जनहित याचिका, ऑडिट की उठी मांग

LAC पर खत्म हो जाएगा झगड़ा! India-China के विदेश मंत्रियों की मीटिंग, हो गई दोस्ती?

16 दिनों के लिए झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे बीआर सारंगी, देर से मंजूरी मिलने के कारण मिला इतना छोटा कार्यकाल

Team India को वापस लाने वाली विमान को लेकर बवाल, एयर इंडिया के यात्रियों की शिकायत, DGCA ने उठाया बड़ा कदम