इनेलो नेता Abhay Chautala को कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से बनाया गया उम्मीदवार

FacebookTwitterWhatsapp

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2024

इनेलो नेता Abhay Chautala को कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से बनाया गया उम्मीदवार

 इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता अभय चौटाला आगामी संसदीय चुनाव में हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इनेलो ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इनेलो के महासचिव अभय चौटाला वर्तमान में ऐलनाबाद विधानसभा सीट से विधायक हैं। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती ने कहा कि इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला ने आम चुनाव के मद्देनजर अपने नेतृत्व में पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है।

उन्होंने कहा कि समिति ने पार्टी कार्यकर्ताओं और निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से राय लेने के बाद कुरुक्षेत्र सीट से अभय चौटाला के नाम की घोषणा की है। अभय चौटाला ने बृहस्पतिवार को कहा था कि उनकी पार्टी हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी।

प्रमुख खबरें

हम भूख से मर जाएंगे...ये वॉटर बम है, सिंधु जल संधि के रुकने से पानी-पानी कर रहा PAK

हम भूख से मर जाएंगे...ये वॉटर बम है, सिंधु जल संधि के रुकने से पानी-पानी कर रहा PAK

भाषाई भूल थी, मैं बहन सोफिया और देश से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं... MP के मंत्री विजय शाह का फिर आया माफीनामा

भाषाई भूल थी, मैं बहन सोफिया और देश से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं... MP के मंत्री विजय शाह का फिर आया माफीनामा

सुप्रीम कोर्ट ने POCSO के दोषी को नहीं दी सजा, कहा- पीड़ित को घटना से ज्यादा कानूनी प्रकिया से हुई परेशान

न्यूक्लियर ब्लैकमेल जैसी धमकी को जेब में रख दे घूमता है भारत, जर्मनी से जयशंकर का पाकिस्तान को कड़ा संदेश