भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने Belgium को हराकर यूरोप दौरे की शानदार शुरूआत की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2024

एंटवर्प। श्रद्धानंद तिवारी के दो गोल की मदद से भारतीय जूनियर पुरूष हॉकी टीम ने बेल्जियम को पेनल्टी शूटआउट के जरिये हराकर यूरोप दौरे की रोमांचक जीत के साथ शुरूआत की। तिवारी ने तीसरे और 27वें मिनट में गोल किये। निर्धारित समय तक स्कोर 2 . 2 था लेकिन भारत ने पेनल्टी शूटआउट में 4 . 2 से जीत दर्ज की। तिवारी ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल करके भारत को बढत दिलाई और पहले क्वार्टर तक यह बढत कायम रही। 


दूसरे क्वार्टर में तिवारी ने 27वें मिनट में एक और पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला। हाफटाइम तक भारत के पास दो गोल की बढत थी। तीसरे क्वार्टर की शुरूआत में ही बेल्जियम ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर दिया। चौथे क्वार्टर में भी बेल्जियम ने दबाव बनाये रखा और पेनल्टी कॉर्नर पर बराबरी का गोल दाग दिया। पेनल्टी शूटआउट में भारत के लिये गुरजोत सिंह, सौरभ आनंद कुशवाह, दिलराज सिंह और मनमीत सिंह ने गोल किये। भारतीय गोलकीपर प्रिंस दीप सिंह ने दो शानदार गोल बचाकर भारत की जीत में सूत्रधार की भूमिका निभाई। भारत को अब बुधवार को नीदरलैंड के ब्रेडा में बेल्जियम से ही खेलना है।

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी