भारत ने राफेल लड़ाकू विमान के 26 नौसैन्य संस्करण खरीदने के फैसले के बारे में फ्रांस को सूचित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2023

 भारत ने भारतीय नौसेना के लिए राफेल लड़ाकू विमान के 26 नौसैन्य संस्करण को खरीदने के अपने फैसले के बारे में फ्रांस को औपचारिक रूप से सूचित कर दिया है, जिससे एक अंतर-सरकारी ढांचे के तहत खरीद प्रक्रिया शुरू हो गई है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

रक्षा मंत्रालय ने जुलाई में फ्रांस से राफेल (समुद्री) लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दे दी थी। मुख्य रूप से स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर इसकी तैनाती की जाएगी।

समझा जाता है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की हाल की पेरिस यात्रा के दौरान राफेल के नौसैन्य संस्करण की खरीद का मुद्दा उठा था। ऐसा पता चला है कि भारत ने डसॉल्ट एविएशन से लड़ाकू विमान खरीदने संबंधी अपने फैसले के बारे में औपचारिक रूप से सूचित करते हुए फ्रांसीसी सरकार को एक अनुरोध पत्र भेजा है। सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्रालय को फ्रांसीसी पक्ष से प्रतिक्रिया मिलने के बाद मूल्य निर्धारण और अन्य विवरणों पर बातचीत होने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

Narendra Modi Russia Visit: प्रेसिडेंशियल पैलेस में प्राइवेट डिनर, पुतिन बोले- आपका जीवन लोगों के लिए समर्पित

Bihar : रूपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में राजद उम्मीदवार को पप्पू यादव का समर्थन

Madhya Pradesh : सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 14 लाख रुपये के इनामी नक्सली को ढेर किया

Bengal सरकार ने कुलपतियों की नियुक्ति पर उच्चतम न्यायालय के आदेश को ‘लोकतंत्र की जीत’ करार दिया