चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज करेगा ‘इंडिया’ गठबंधन : ‘आप’ नेता राघव चड्ढा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2024

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करेगा और यह जीत 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए शुरुआत होगी।

‘आप’ और कांग्रेस दोनों ने केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में 18 जनवरी को होने वाले इस चुनाव के लिए सोमवार को गठबंधन बनाया। दोनों पार्टी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) का हिस्सा हैं।

चड्ढा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्हें विश्वास है कि ‘इंडिया’ गठबंधन चंडीगढ़ में चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हरा देगा। उन्होंने कहा, ‘‘चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव भाजपा और इंडिया गठबंधन के बीच पहला बड़ा मुकाबला होगा। यह 2024 के लोकसभा चुनाव का माहौल तैयार करेगा।’

’ मेयर चुनाव के लिए गठबंधन के समझौते के अनुसार, ‘आप’ महापौर सीट के लिए चुनाव लड़ेगी जबकि कांग्रेस वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर पदों के लिए चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस, ‘आप’, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन बनाया है।

प्रमुख खबरें

Imran Khan की पार्टी ने लिया सरकार के खिलाफ अपना प्रदर्शन जारी रखने का फैसला

बढ़ता हुआ यूरिक एसिड का लेवल होगा कम, बस इन 5 घरेलू ड्रिंक का सेवन करें

Ukraine ने रूसी लड़ाकू विमान को मार गिराया, रूस का पूर्वी हिस्से के एक गांव पर कब्जे का दावा

कार कंपनियों की निगाहें त्योहारी सत्र पर, धारणा सुधरने से बिक्री में वृद्धि की उम्मीद