अमेठी में अज्ञात हमलावरों ने कुल्हाड़ी से वार कर व्यक्ति की हत्या की, महिला घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2023

अमेठी जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात लोगों ने 55 वर्षीय व्यक्ति की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अमेठी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) इलमारन जी. ने बताया कि मुंशीगंज थाना क्षेत्र के रामदैपुर गांव में रविवार रात को राम सजीवन और धनराजी (58) घर के बरामदे में सो रहे थे कि अचानक अज्ञात लोगों ने उन पर धारदार हथियार और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि दोनों को अमेठी के जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने राम सजीवन को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप में घायल धनराजी को इलाज के लिए लखनऊ के अस्पताल भेजा गया।

एसपी ने बताया कि परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना का कारण अभी ज्ञात नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रमुख खबरें

हिमाचल शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए उत्तर प्रदेश के शिक्षा मॉडल का अनुसरण करेगा: मंत्री

गाजियाबाद में कपड़ा फैक्टरी में काम करने वाली महिला का शव मिला, जांच जारी

Haryana elections: भाजपा की जीत के प्रति आश्वस्त हैं CM नायब सैनी ने कहा, कांग्रेस के वादे ठोस नहीं हैं

पुलिसकर्मियों को समय से पदोन्नति दें और ई-पेंशन से जोड़ें : आदित्यनाथ