हॉकी इंडिया ने राउरकेला और रांची में दर्शकों को मुफ्त प्रवेश देने की घोषणा की

FacebookTwitterWhatsapp

By Prabhasakshi News Desk | Dec 17, 2024

हॉकी इंडिया ने राउरकेला और रांची में दर्शकों को मुफ्त प्रवेश देने की घोषणा की

नयी दिल्ली । हॉकी इंडिया ने हॉकी इंडिया लीग के राउरकेला और रांची में होने वाले पुरुष और महिला मुकाबलों के लिए दर्शकों को स्टेडियम में मुफ्त प्रवेश देने की मंगलवार को घोषणा की। आठ टीम वाली पुरुषों की हॉकी इंडिया लीग नए प्रारूप में 28 दिसंबर से राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेली जाएगी और एक फरवरी 2025 को संपन्न होगी। महिलाओं की लीग में चार टीम होंगी और यह 12 से 26 जनवरी तक रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ पर खेली जाएगी।


हॉकी इंडिया ने साथ ही कहा कि लीग की पहुंचाने को बढ़ाने के लिए पुरुष और महिला वर्ग के कुछ चुनिंदा मैच एक-दूसरे के स्थलों पर आयोजित किए जाएंगे। हॉकी इंडिया ने विज्ञप्ति में कहा,‘‘टिकट बिक्री से होने वाली आय को छोड़कर हॉकी इंडिया का लक्ष्य खेल और इसके उत्साही समर्थकों के बीच एक मजबूत संबंध बनाना है जिससे अधिक से अधिक लोगों को मैदान पर हॉकी के रोमांच का अनुभव करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।’’


हॉकी इंडिया लीग की संचालन समिति के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा, ‘‘निःशुल्क टिकट प्रदान करके हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि वित्तीय स्थिति की परवाह किए बिना सभी को मैदान पर सर्वश्रेष्ठ हॉकी का अनुभव करने का अवसर मिले।

प्रमुख खबरें

IPL 2025: सूर्यवंशी के रिकॉर्ड शतक से लेकर आयुष म्हात्रे के कारनामे और पंत के संघर्ष तक

Pakistan की लड़कियों पर चीन का बड़ा ऐलान, दुनिया हैरान, झांसे में बिल्कुल भी न आएं

आयुष्‍मान योजना को लेकर आया नया अपडेट, अब मोबाइल से कर सकते हैं अप्‍लाई, आसान स्टेप्स में समझें

संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत को कहा शुक्रिया? IPL 2025 में LSG के सफर के खत्म होने के बाद बयां की अपनी प्रतिक्रिया