अब हॉकी खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा, फेडरेशन ने सालाना अवॉर्ड्स के लिए घोषित की रिकॉर्ड प्राइज मनी

FacebookTwitterWhatsapp

By Kusum | Mar 10, 2025

अब हॉकी खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा, फेडरेशन ने सालाना अवॉर्ड्स के लिए घोषित की रिकॉर्ड प्राइज मनी

हॉकी इंडिया ने अपने सातवें वार्षिक पुरस्कारों के लिए 12 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड पुरस्कार राशि की घोषणा की है। जिसके लिए आठ श्रेणियों में 32 खिलाड़ियों को नामित किया गया है। वार्षिक पुरस्कार कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया जाएगा जिसमें 2024 सत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। 


पुरस्कार समारोह के प्रमुख आकर्षणों से एक प्रतिष्ठित बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार है जो वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए दिया जाएगा। ये सर्वश्रेष्ठ पुरुष और सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी को दिया जाएगा। युवा खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। जुगरात सिंह पुरस्कार वर्ष के उभरते हुए सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी जबकि असुंता लाकड़ा पुरस्कार वर्ष की उभरती हुई महिला खिलाड़ी को दिया जाएगा। 


इसके अलावा विभिन्न भूमिकाओं में व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए भी पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए बलजीत सिंह पुरस्कार, वर्ष के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर के लिए परगट सिंह पुरस्कार, वर्ष के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर के लिए अजीत पाल सिंह पुरस्कार और वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फारवर्ड के लिए धनराज पिल्ले पुरस्कार शामिल हैं। 


इस साल के पुरस्कार उसी दिन दिए जाएंगे जिस दिन 50 साल पहले 1975 में भारतीय पुरुष टीम ने विश्व कप जीता  था जो देश का  अब तक का पहला और एकमात्र वर्ल्ड खिताब है। इसके साथ ही 2025 में भारतीय हॉकी के 100 वर्ष भी पूरे हो जाएंगे क्योंकि देश को सात नवंबर 1925 को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ से मान्यता मिली थी। 

 

हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कार 2024 के लिए नामांकन इस प्रकार हैं

वर्ष 2024 के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए हॉकी इंडिया बलजीत सिंह पुरस्कार- बिचू देवी खारीबाम, कृष्ण बहादुर पाठक, पीआर श्रीजेश, सविता। 


वर्ष 2024 के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर के लिए हॉकी इंडिया परगट सिंह पुरस्कार- संजय, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, उदिता। 


वर्ष 2024 के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर के लिए हॉकी इंडिया अजीत पाल सिंह पुरस्कार, जरमनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलाकांता शर्मा, सुमित।


वर्ष 2024 के सर्वश्रेष्ठ फारवर्ड के लिए हॉकी इंडिया धनराज पिल्लै पुरस्कार- लालरेम्सियामी, अभिषेक, सुखजीत सिंह, नवनीत कौर। 

For more Sports News headlines in Hindi, Please click here.

प्रमुख खबरें

India Pakistan Tension | जम्मू सीमावर्ती पांच जिलों से लोगों को निकाला जा रहा, CM उमर अब्दुल्ला ने राहत शिविरों का दौरा किया

भारत ने 26 स्थानों पर पाकिस्तान के ड्रोन हमलों को किया विफल, पड़ोसी मुल्क के लाहौर, रावलपिंडी और इस्लामाबाद तक धमाके

आतंक की फैक्ट्री Pakistan को मिला IMF से लोन, भारत ने किया था कड़ा विरोध

विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान, भारत आतंकवाद की चुनौती का डटकर सामना कर रहा, आतंक के लिए शून्य सहनशीलता होनी चाहिए