लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट को पछाड़ सबसे व्यस्त हवाई अड्डा बना पेरिस का चार्ल्स द गाल एयरपोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2020

लंदन। कोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद से लंदन का हीथ्रो एयरपोर्ट यूरोप के सबसे व्यस्त हवाई अड्डा में शामिल नहीं है और पेरिस का चार्ल्स द गाल एयरपोर्ट यात्रियों की आवाजाही के हिसाब से पहले स्थान पर पहुंच गया है। हीथ्रो हवाई अड्डा प्राधिकार ने बुधवार को कहा कि इस साल पूर्व में जितने यात्रियों की आवाजाही का अनुमान लगाया गया था, उसमें गिरावट आने की आशंका है और 2021 में फिर से यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। हवाई अड्डा प्राधिकार ने इस साल 2.26 करोड़ यात्रियों और 2021 में 3.71 करोड़ यात्रियों की आवाजाही का अनुमान जताया है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में महिला हिंदू नागरिकों ने डोनाल्ड ट्रंप को समर्थन देने की अपील की

सरकारों द्वारा यात्रा संबंधी पाबंदी लागू होने के कारण इस साल वाणिज्यिक विमान सेवाएं प्रभावित हुईं और यात्री उड़ानें रद्द कर दी गयीं। कुछ देशों ने पृथक-वास की अवधि में रहने का समय घटाकर यात्री उड़ानों को फिर से पटरी पर लाने की हिमायत की है। पर्यटन क्षेत्र से दबाव के बावजूद कुछ देशों से ब्रिटेन में आने पर यात्रियों के लिए 14 दिन पृथक-वास में रहने को जरूरी बनाया गया है। हीथ्रो हवाई अड्डा प्रशासन ने एक बयान में कहा, ‘‘ब्रिटेन का हीथ्रो हवाई अड्डा अब यूरोप के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे में शुमार नहीं हो पाएगा। यात्रियों की संख्या के मामले में पेरिस का चार्ल्स द गाल हवाई अड्डा हमसे आगे निकल गया है।

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी