मुंबई में "स्वास्थ्य आपके द्वार" अभियान, इलाज पर नहीं होगा खर्चा, CM एकनाथ शिंदे ने किया ऐलान

FacebookTwitterWhatsapp

By प्रेस विज्ञप्ति | Mar 08, 2024

मुंबई में "स्वास्थ्य आपके द्वार" अभियान, इलाज पर नहीं होगा खर्चा, CM एकनाथ शिंदे ने किया ऐलान

मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज सुबह तकरीबन 11:30 बजे मुंबई के वर्ली इलाके में हिंदुहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे आपला दवाखाना का औचक दौरा किया। इस दौरान दवाखाना का निरीक्षण करते समय मुख्यमंत्री ने इलाज और जांच कराने आये मरीजों से भी संवाद साधा।

 

हम मुंबईकरों के स्वास्थ्य पर होने खर्च को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। "स्वास्थ्य आपके द्वार" अभियान शुरू किया गया है और इस अभियान के माध्यम से घर-घर जाकर स्वास्थ्य चेक (जाँच) किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि अप्रैल से जीरो प्रिस्क्रिप्शन पॉलिसी भी शुरू किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री वर्ली स्थित अभियांत्रिकी संकुल (इंजीनियरिंग कॉम्प्लेक्स) स्थित आपला दवाखाना में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने दवाखाना के स्टोर रूम, औषधि कक्ष, जांच कक्ष, शौचालय का निरीक्षण किया। इस दोरान मुख्यमंत्री ने वहां जांच कराने आए कुछ वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत की और 'आपला दवाखाना' के बारे में उनका अनुभव पूछा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मरीजों के चेहरे पर संतुष्टि दिखाई पड़ रही है।

 

इस अवसर पर मीडिया से संवाद साधते हुए मुख्यमंत्री श्री शिंदे ने कहा कि मुंबईकरों को उनके घर के समीप ही इलाज मिले, इस विचार के साथ मुंबई में 226 स्थानों पर आपला दवाखाना शुरू किए गए हैं। अब तक 42 लाख नागरिकों ने इसका लाभ लिया हैं। यहां पर इलाज मुफ्त, कैशलेस, पेपरलेस  उपलब्ध है।

 

"स्वास्थ्य आपके द्वार" अभियान के जरिए मुंबई में घर-घर जाकर स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। जीरो प्रिस्क्रिप्शन पॉलिसी अप्रैल से शुरू होने वाली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बाबत 1500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

 

इस अवसर पर मुंबई शहर के पालक मंत्री दीपक केसरकर, मुंबई उपनगर के पालक मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, मुंबई महापालिका के आयुक्त इकबाल सिंह चहल, अतिरिक्त आयुक्त वेलारासू, डॉ. सुधाकर शिंदे आदि उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने क्या वाकई करवाया था India-Pak Ceasefire ? Ex-US NSA John Bolton ने सच्चाई दुनिया को बताई

Trump Vs Harvard University: हावर्ड यूनिवर्सिटी पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, अब क्या बीच में पढ़ाई छोड़ेंगे भारत से गए स्टूडेंट?

Cannes Film Festival 2025 | आलिया भट्ट ने कान्स में डेब्यू की पुष्टि की, इंस्टाग्राम स्टोरी के साथ अटकलों को खत्म किया

चूहों का आतंक (व्यंग्य)