BJP सांसद के आपत्तिजनक वीडियो के मामले में Gurugram Police ने दो लोगों को हिरासत में लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2024

हरियाणा में गुरुग्राम पुलिस ने ऑनलाइन माध्यम से एक आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद शनिवार को दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इस वीडियो में कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सोनीपत से सांसद रमेश कौशिक और एक महिला दिखाई दे रहे हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ की शिकायत के बाद गुरुग्राम के साइबर ईस्ट पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

शिकायत के मुताबिक, भाजपा नेता को बदनाम करने के लिए उन्हें वीडियो से जोड़ा जा रहा है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 500 (मानहानि) और 509 (किसी महिला की गरिमा का अपमान) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67ए के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘शिकायत के अनुसार, प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

रोबोट के आत्महत्या करने का मामला, क्या वाकई में सुसाइड कर सकते हैं Robot?

Agra Jama Masjid Case: अयोध्या, मथुरा, काशी के बाद अब जामा मस्जिद के सर्वेक्षण का अनुरोध, HC ने ASI से मांगा जवाब

राहुल गांधी अचानक पहुंचे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, लोको पायलटों से की मुलाकात, जानिए क्या हुई बात

Rishi Sunak को क्यों झेलनी पड़ी इतनी बड़ी हार? क्या रही इसकी वजह, 5 प्वाइंट में जानें