By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2025
वरिष्ठ अधिवक्ता गुरमिंदर सिंह ने संभवत: पंजाब के महाधिवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया है।सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि माना जा रहा है कि सिंह ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंप दिया है।
सिंह की ओर से इस मामले पर प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई साथ ही उनके इस्तीफे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। सिंह मार्च 2022 में बनी आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार में तीसरे महाधिवक्ता थे।