सरकार ने यौन उत्पीड़न शिकायतों के लिए ‘शी बॉक्स’ पोर्टल शुरू किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2017

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने आज ‘शी बॉक्स’ नाम का एक पोर्टल शुरू किया जहां केंद्र सरकार की महिला कर्मचारी कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न संबंधी शिकायतें दर्ज करा सकेंगी। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने यहां अपने कार्यालय में पोर्टल शुरू करने के बाद कहा, ‘‘हम कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की प्रकृति तथा गंभीरता के आकलन के लिए जल्द ही एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण करने जा रहे हैं।’’

 

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिया कि वे ‘शी बॉक्स’ (सेक्सुअल हरैस्समंट इलेक्ट्रॉनिक बॉक्स) को जहां तक संभव हो, संवादात्मक बनाएं। उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल, केंद्र सरकार की महिला कर्मचारी शिकायतें दर्ज करा सकती हैं, लेकिन हम निजी क्षेत्र को भी शामिल करने के लिए दायरा बढ़ाने जा रहे हैं।’’

 

मंत्री ने कहा, ‘‘हमें अपने ऑनलाइन इंटरफेस में महज कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है। इसके हो जाने पर, निजी कंपनियों की कर्मचारी भी शिकायतें दर्ज करा सकेंगी।’’ महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने विभिन्न मंत्रालयों में महिला कर्मचारियों से शिकायतें मिलने के बाद गत अक्तूबर में यौन उत्पीड़न मामलों के लिए ऑनलाइन प्लैटफॉर्म का फैसला किया था।

 

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी