सरकार ने कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर को घटाकर शून्य किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2024

सरकार ने घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल के लिए अप्रत्याशित लाभ कर को घटाकर शून्य प्रति टन कर दिया है। कर की नयी दर 18 सितंबर यानी आज से प्रभावी हो गईं। कर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) के रूप में लगाया जाता है।

दो सप्ताह में औसत तेल की कीमतों के आधार पर हर पखवाड़े इसे अधिसूचित किया जाता है। इससे पहले, संशोधन 31 अगस्त से प्रभावी हुआ था। उस समय कच्चे पेट्रोलियम पर अप्रत्याशित लाभ कर 1,850 रुपये प्रति टन निर्धारित किया गया था।

मंगलवार को जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, डीजल, पेट्रोल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क को शून्य कर दिया गया है। नई दरें 18 सितंबर से प्रभावी होंगी।

देश में पहली बार एक जुलाई 2022 को अप्रत्याशित लाभ पर कर लगाया था। इस कदम के साथ ही भारत उन देशों की सूची में शामिल हो गया था जो ऊर्जा कंपनियों को अप्रत्याशित रूप से होने वाले लाभ पर कर लगाते हैं।

प्रमुख खबरें

वनडे क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों... रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर एबी डिविलियर्स ने दिया बड़ा बयान

स्टालिन सरकार ने बजट में ₹ का सिंबल हटा किया तमिलों का अपमान? जानें कब-कैसे और क्यों इस चिन्ह को अपनाया गया था

BCCI Central Contract: रोहित-कोहली समेत इन खिलाड़ियों को होगा बड़ा नुकसान, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर पड़ेगा असर

40% मुसलमान, ममता की टेंशन बढ़ाने बंगाल आ रहे ओवैसी, सभी सीटों पर नजर