Google साइबर सिक्योरिटी सर्विस देने वाले स्टार्टअप Wiz को खरीदेगा, 23 बिलियन डॉलर में पूरी होगी डील

By Kusum | Jul 15, 2024

गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट साइबरसिक्योरिटी स्टार्टअप विज को खरीदने की तैयारी कर रहा है। इस डील के लिए कंपनी 23 बिलियन डॉलर देने को तैयार है। अगर डील पूरी हो जाती है तो ये अल्फाबेट की अब तक की सबसे बड़ी डील होगी। एक रिपोर्ट के अनुसार, ये डील अपने आखिरी दौर में पहुंच चुकी है आने वाले दिनों में अल्फाबेट की इस खरीद पर मुहर लग कती है। 


क्लाउड बेस्ट साइबर सिक्योरिटी सर्विस देता है स्टार्टअप

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार अल्फाबेट की ये डील जल्द पूरी होने वाली है। Wiz साइबरसिक्योरिटी स्टार्टअप इजरायल में शुरु हुआ था, लेकिन मौजूदा समय में ये न्यूयॉर्क बेस्ड कंपनी है। इस कंपनी का बिजनेस तेजी से विस्तार कर रही है। क्लाउड बेस्ड साइबर सिक्योरिटी सर्विस प्रदान करने वाली इस कंपनी की सर्विसों का इस्तेमाल रियलटाइम में खतरों का पता लगाने और उनका जवाब देने के लिए किया जाता है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा लिया जाता है। 2023 में विज ने लगभग 350 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। 


वहीं Wiz को खरीदने के पीछे अल्फाबेट का मकसद अपनी साइबर सिक्योरिटी सर्विसेज को पहले से बेहतर बनाना है। इसी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए ऐसा किया जा सकता है। अल्फाबेट की ये डील कई मायनों में खास है। राष्ट्रपति जो बिडेन के नेतृत्व में अमेरिकी सरकार बड़ी टेक कंपनियों पर पहले से ज्यादा फोकस कर रही है। बता दें कि स्टार्टअप कंपनी Wiz पहले से ही माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन जैसे बड़े क्लाउड सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ पार्टनरशिप में है। 


इसके ग्राहकों में मॉर्गन स्टेनली और डॉक्यूसाइज जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं। Wiz के अमेरिका, यूरोप, एशिया और इजराइल में तकरीबन 900 इम्प्लॉई हैं। इस साल 400 और नए कर्मचारियों को हायर करने की भी प्लानिंग है। 


गूगल की सबसे बड़ी डील

गूगल की अब तक की सबसे बड़ी डील की बात करें तो, मोटोरोला मोबिलिटी का 12.5 बिलियन डॉलर में खरीदे जाना है। मई 2012 में गूगल ने मोटोरोला मोबिलिटी को 12.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीदा था। हालांकि, कंपनी इसके जरिए कुछ खास नहीं क पाई और कुछ ही समय बाद महज 2.91 बिलियन डॉलर में इसे बेच दिया गया।

प्रमुख खबरें

United Nation में भारत की परमानेंट सीट को लेकर यूक्रेन ने कर दी छोटा मुंह बड़ी बात, दुनिया के सभी देश रह गए हैरान

सैमसंग का Galaxy M05 भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगा 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

लोगों की खातिर इस्तीफा देने को तैयार, 2 घंटे तक खाली कुर्सियों के सामने किया इंतजार, बातचीत के लिए डॉक्टरों के नहीं आने पर क्या बोलीं ममता

ग्रामीण सुरक्षा समितियों के सदस्यों को धर्म के आधार पर बांट रहे हैं अब्दुल्ला, बीजेपी बोली- वीडीजी की सेवाएं अमूल्य