BTECH कम्प्यूटर साइंस करने के बाद पाएं सरकारी नौकरी, सैलरी सुनकर उड़ जाएंगे होश

FacebookTwitterWhatsapp

By दिव्यांशी भदौरिया | May 29, 2024

BTECH कम्प्यूटर साइंस करने के बाद पाएं सरकारी नौकरी, सैलरी सुनकर उड़ जाएंगे होश

आज के टाइम पर सबसे ज्यादा किए जाने वाला कोर्स BTECH कम्प्यूटर साइंस ही है। अगर आप भी BTECH कम्प्यूटर साइंस करने के बाद, कहां नौकरी करें या सरकारी नौकरी चाहते हैं। तो यह लेख आपके लिए है। बीटेक कंप्यूटर साइंस कोर्स की आज के समय में काफी डिमांड है। IT सेक्टर में इस कोर्स वालों के लिए खूब नौकरियों की भरमार है। अगर आप सरकारी के नौकरी के तलाश में है, तो बीटेक कंप्यूटर साइंस की डिग्री रखने वालों के लिए सरकारी नौकरी के शानदार विकल्प मिल जाएंगे।

कौन-कौन सी नौकरी कर सकते हैं?

बीटेक कंप्यूटर साइंस की डिग्री के बाद सरकारी नौकरी करने के कई ऑप्शन आपको मिल जाएंगे। चलिए आपको बताते हैं। आप इसरो, DRDO, UPSC ESE,BARC और इंडियन रेलवे जैसी तमाम सरकारी नौकरी कर सकते हैं।

ISRO में वैकेंसी

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन में हर साल इंजीनियर्स के लिए बंपर वैकेंसी आती है। बता दें, इसमें साइटिफिक असिस्टेंट और टेक्नीशियन जैसे पोस्ट पर वैकेंसी आती है।

DRDO में नौकरी

भारतीय रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाली DRDO में कंप्यूटर साइंस इंजीनियर्स की बंपर वैकेंसी आती है। यहां लाखों की सैलरी पर Computer Analyst की भर्तियां होती है। 

UPSC ESE और BARC 

अगर आप सरकारी नौकरी के तलाश में हैं तो आपको बता दे कि, बीटेक कंप्यूटर साइंस की डिग्री रखवे वाले UPSC Engineering Service परीक्षा क्रैक कर सकते हैं। यहां पर आपको लाखों की नौकरी पा सकते हैं। 

वहीं, भारत एटॉमिक रिसर्च सेंटर  BARC में भी हर साल कंप्यूटर इंजीनियर्स की वैकेंसी आती है।  BARC में नौकरी पाकर आप लाखों कमा सकते हैं।

इंडियन रेलवे

इंडियन रेलवे में कंप्यूटर साइंस इंजीनियर्स के लिए बंपर वैकेंसी निकलती है। दरअसल, यहां 21 से 30 उम्र वालों को नेटवर्क एडमिन, वेबसाइट मेंटेनर जैसे पद पर लाखों की नौकरी मिलती है।

प्रमुख खबरें

S-400 छोड़िए, अब कर दिया तगड़ा ऐलान, इसलिए तो रूस को भारत का पक्का दोस्त कहा जाता है

कागज का है लिबास, चिरागों का शहर, चलना संभल-संभल के... राजनाथ ने शेरो शायरी के जरिए पाकिस्तान को चेताया

नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो की सामग्री की टेलीविजन से भी बदतर हैं..., Anurag Kashyap ने ओटीटी प्लेटफॉर्म की अलोचना की

मसूद अजहर को 14 करोड़, IMF से मिले पैसों को इस गलत काम में लगा सकता है पाकिस्तान!