गहलोत ने ‘माही के मनस्वी’ पुस्तक का लोकार्पण किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2025

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को यहां ‘माही के मनस्वी’ पुस्तक का लोकार्पण किया। पत्रकार सनी सेबेस्टियन द्वारा लिखित यह पुस्तक पूर्व मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी के जीवन और राज्य के विकास में उनके योगदान पर आधारित है।

जवाहर कला केंद्र में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में साहित्य और राजनीति से जुड़ी हस्तियां एक मंच पर एकत्रित हुईं। इस अवसर पर गहलोत ने कहा, “यह पुस्तक आने वाली पीढ़ियों के लिए इतिहास बनेगी। यह अलग बात है कि सोशल मीडिया के इस दौर में पढ़ने की आदत कम हो गई है। हमें यह देखने की जरूरत है कि हम युवा पीढ़ी को कैसे प्रेरणा दे सकते हैं। राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सीपी जोशी ने भी समारोह को संबोधित किया।

इस दौरान सेबेस्टियन ने कहा कि यह पुस्तक राजस्थान के प्रति समर्पण के लिए जाने जाने वाले हरिदेव जोशी (दिवंगत) की व्यक्तिगत और राजनीतिक यात्रा पर गहन नजर डालती है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक पाठकों को राजस्थान के राजनीतिक परिदृश्य पर जोशी के प्रभाव के बारे में व्यापक दृष्टिकोण प्रदान करेगी।

प्रमुख खबरें

भदोही में किशोरी का अपहरण करने का मामला दर्ज

दिल्ली: बेगमपुर मार्केट में एक दुकान में आग लग गई

मुंबई के चेंबूर में बाइक सवार हमलावरों ने व्यापारी को गोली मारी, इलाके मं बढ़ रहा है अपराध

तहव्वुर राणा की पेशी की संभावना के बीच पटियाला हाउस अदालत में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त