सहारनपुर में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2017

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के मण्डी थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने तीन पड़ोसियों पर उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला को मडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक देहात विधा सागर मिश्रा ने आज बताया कि मंडी थानाक्षेत्र की एक महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि रात करीब तीन बजे उसका पति दवाई लेने गया हुआ था। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले हाजी जरीफउलरहमान और गुलजार अपने किसी अज्ञात साथी के साथ उसके घर में घुस आये और चाकू की नोक पर उसके हाथ पैर बांध दिये। तीनों ने उसके साथ बलात्कार किया और वहां से फरार हो गये।

 

मिश्रा ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला को मेडिकल के लिये भेजा गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

 

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी