फ्रांस ने फलस्तीन के समर्थन वाले सभी प्रदर्शनों पर रोक लगाई और यहूदियों की रक्षा का संकल्प लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2023

फलस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास द्वारा इजराइल पर हमला करने के बाद से यहूदी विरोधी घटनाओं के बढ़ने के मद्देनजर फ्रांस के गृह मंत्री ने स्थानीय अधिकारियों को सभी फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगाने का बृहस्पतिवार को आदेश दिया।

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांसीसी लोगों से आग्रह किया है कि वे पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का असर अपने देश पर नहीं पड़ने दें। मैक्रों की ओर से पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बारे में राष्ट्र को संबोधित करने से ठीक पहले पेरिस की पुलिस ने फलस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और उन पर पानी की बौछारें डाली।इन लोगों ने प्रतिबंध का उल्लंघन करते हुए इजराइल की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

अपने संबोधन में मैक्रों ने कहा, ‘‘ हमें वैचारिक जोखिम यहां(फ्रांस) नहीं लाना चाहिए। हम अंतरराष्ट्रीय मतभेदों में राष्ट्रीय विभेद नहीं जोड़ें। हमें एकजुट रहना चाहिए...।’’ माना जा रहा है कि हमास ने कई फ्रांसीसी-इजरायली नागरिकों को बंधक बना लिया है।

मैक्रों ने कहा कि फ्रांस अपने यहूदी नागरिकों की रक्षा करेगा। साथ ही उन्होंने फ्रांस में रहने वाले मुसलमान समुदाय के लोगों के प्रति बढ़ते शत्रुता के भाव को लेकर भी चिंता व्यक्त की।

गृह मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने बृहस्पतिवार को स्थानीय प्रशासन को यहूदी स्कूलों, प्रार्थनास्थलों और अन्य स्थानों के आसपास सुरक्षा को और मजबूत करने का निर्देश दिया। निर्देश में कहा गया है कि फलस्तीन के समर्थन में होने वाले प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए और जो लोग प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हैं उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

आध्यात्मिकता और आधुनिकता का संगम है, RJ Shankara Eye Hospital के उद्घाटन पर बोले PM Modi

झारखंड में अकेले चुनाव लड़े, तो भी ‘इंडिया’ गठबंधन को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे : RJD

Punjab By-Election 2024 । सभी चार सीट पर AAP ने उतारे उम्मीदवार, जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?

जानिए कौन हैं Narhari Jirwal? जिन्होंने मंत्रालय की बिल्डिंग से छलांग लगाकर मचा दिया था Maharashtra की राजनीति में हंगामा