Punjab के पूर्व CM और SAD संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का निधन, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक

By अंकित सिंह | Apr 25, 2023

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 95 वर्षीय दिग्गज राजनेता को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद एक सप्ताह से अधिक समय पहले मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रकाश सिंह बादल आईसीयू में थे जब उन्होंने मंगलवार रात 8:28 बजे अंतिम सांस ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि श्री प्रकाश सिंह बादल आजादी के बाद से सबसे बड़े राजनीतिक दिग्गजों में से एक थे। हालाँकि सार्वजनिक सेवा में उनका अनुकरणीय करियर काफी हद तक पंजाब तक ही सीमित था, लेकिन देश भर में उनका सम्मान किया जाता था। उनका निधन एक शून्य छोड़ देता है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।'



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कहा कि श्री प्रकाश सिंह बादल जी के निधन से अत्यंत दु:ख हुआ। वह भारतीय राजनीति की एक महान हस्ती थे, और एक उल्लेखनीय राजनेता थे जिन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया। उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अथक परिश्रम किया और कठिन समय में राज्य को सहारा दिया। उन्होंने लिखा कि श्री प्रकाश सिंह बादल का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। मैंने उनके साथ कई दशकों तक निकटता से बातचीत की है और उनसे बहुत कुछ सीखा है। मुझे हमारी कई बातचीत याद आती हैं, जिसमें उनकी बुद्धिमत्ता हमेशा स्पष्ट रूप से दिखाई देती थी। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना।

 

अनुभवी राजनेता का अंतिम संस्कार बठिंडा के बादल गांव में किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को बुधवार सुबह मोहाली से बादल गांव ले जाया जाएगा। उनकी मृत्यु के बाद जारी एक मेडिकल बुलेटिन में, निजी अस्पताल ने कहा, "उपयुक्त चिकित्सा प्रबंधन के बावजूद एस प्रकाश सिंह बादल ने अपनी बीमारी के कारण दम तोड़ दिया"। 

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी