झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने मंत्री पद की शपथ ली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2024

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सोमवार को हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। चंपई सोरेन के साथ 10 अन्य नेता भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। चंपई ने तीन जुलाई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके एक दिन बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने चार जुलाई को राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने झामुमो नीत गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं और अन्य सरकारी अधिकारियों की उपस्थिति में राजभवन में एक कार्यक्रम में चंपई सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

प्रमुख खबरें

Imran Khan की पार्टी ने लिया सरकार के खिलाफ अपना प्रदर्शन जारी रखने का फैसला

बढ़ता हुआ यूरिक एसिड का लेवल होगा कम, बस इन 5 घरेलू ड्रिंक का सेवन करें

Ukraine ने रूसी लड़ाकू विमान को मार गिराया, रूस का पूर्वी हिस्से के एक गांव पर कब्जे का दावा

कार कंपनियों की निगाहें त्योहारी सत्र पर, धारणा सुधरने से बिक्री में वृद्धि की उम्मीद