उज्जैन में पूर्व पार्षद की गोली मारकर हत्या, पत्नी हिरासत में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 11, 2024

मध्यप्रदेश के उज्जैन में शुक्रवार सुबह कांग्रेस के एक पूर्व पार्षद की उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद पुलिस ने उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि नीलगंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत वजीर पार्क कॉलोनी में सुबह पांच बजे हाजी कलीम खान उर्फ ​​गुड्डू (60 वर्ष) को उनके घर पर सिर में गोली मार दी गई।

अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि पारिवारिक जमीन विवाद के चलते हत्या की गई। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले खान की हत्या का प्रयास भी किया गया था।

प्रमुख खबरें

Vasundhara Raje Birthday: वसुंधरा राजे ने सियासत में बनाया ऊंचा मुकाम, 2 बार बनीं राजस्थान की मुख्यमंत्री

International Women Day: नारी है स्नेह का स्रोत और मांगल्य का महामंदिर

International Women Day 2025: अब महिलाओं के प्रति बदलना होगा नज़रिया

International Women Day के मौके पर पहली बार Vande Bharat की पूरी कमान महिलाओं के हाथों में, महिला चालक दल ने चलाई हाई स्पीड ट्रेन