मध्य प्रदेश के कुचवाड़ा में ओशो जन्मोत्सव में देश विदेश से आए अनुयायी

FacebookTwitterWhatsapp

By दिनेश शुक्ल | Dec 11, 2019

मध्य प्रदेश के कुचवाड़ा में ओशो जन्मोत्सव में देश विदेश से आए अनुयायी

भोपाल/रायसेन। विश्व में आध्यात्मिक गुरू के रूप में विख्यात आचार्य रजनीश ओशो का 88वां जन्मोत्सव मनाने देश-विदेश से उनके अनुयायी मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के कुचवाड़ा गांव में इकट्ठे हुए है। इसी गाँव में 11 दिसम्बर 1931 को आचार्य रजनीश ओशो का जन्म हुआ था। पिछले सात दिनों से यहाँ देश-विदेश से आए उनके अनुयायी ध्यान शिविर में शामिल हुए है। कुचवाड़ा में आचार्य रजनीश ओशो की ननिहाल थी जहाँ वह अपने परिवार सहित कई वर्षो तक रहे और यही पढाई कर अध्यापन कार्य भी किया।


आचार्य रजनीश ओशो की स्मृतियां समेटे यह गाँव हमेशा लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना रहा है। सन् 1939 में अपने माता-पिता के साथ वह कुचवाड़ा छोडकर गाडरवाडा नरसिंहपुर जिले में रहने लगे। जहाँ उन्होनें 1951 में अपनी स्कूली शिक्षा समाप्त कर दर्शन शास्त्र पढ़ने का निर्णय लिया। अपने संपूर्ण जीवनकाल में आचार्य रजनीश को एक विवादास्पद रहस्यदर्शी, गुरु और आध्यात्मिक शिक्षक के रूप में देखा गया। वे धार्मिक रूढ़िवादिता के बहुत कठोर आलोचक थे, जिसकी वजह से वह बहुत ही जल्दी विवादित हो गए और ताउम्र विवादित ही रहे।1960 के दशक में वे 'आचार्य रजनीश' के नाम से एवं 1970-80 के दशक में भगवान श्री रजनीश नाम से और 1989 के समय से ओशो के नाम से जाने गये।


वे एक आध्यात्मिक गुरु थे, तथा भारत व विदेशों में जाकर उन्होने प्रवचन दिये। भारत के पुणे में ओशो आश्रम में उन्होनें 19 जनवरी 1990 में 58 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। आपने जीवन में वह एक ऐसे आध्यात्मिक गुरू और दर्शन शास्त्र के ज्ञाता के रूप में विख्यात रहे जो हमेशा विवादित रहे। हर साल 11 दिसंबर को आचार्य रजनीश ओशो के अनुयायी उनका जन्मोत्सव मनाते है। उनके अनुयायियों में कई बड़ी हस्तीयों सहित अभिनेता विनोद खन्ना अपने अंतिम समय तक उनके अनुयायी रहे। वह सुपर स्टार के रूप में बालीबुड में एक सितारे की तरह चमक रहे थे उसी समय उन्होनें अचानक फिल्म इंडस्ट्री को छोड़कर आचार्य रजनीश ओशो के अनुयायी बनकर एक संन्यासी के रूप में उनके आश्रम चले गए। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के कुचवाड़ा से उनका बहुत लगाव रहा। वह पाँच बार कुचवाड़ा आए। प्रधानमंत्री अटल बिहारी की सरकार में पर्याटन मंत्री रहते हुए विनोद खन्ना ने कुचवाड़ा को पर्याटन स्थाल बनाने और उसके विकास के लिए कार्ययोजना बनाई थी।


मध्यप्रदेश की संस्कारधानी कहे जाने वाले जबलपुर से भी आचार्य रजनीश ओशो का गहरा नाता था। आचार्य रजनीश ने कहा था कि जबलपुर को छोड़कर जाना संभव नहीं है, यह मेरे हाड मांस में समाया है। जबलपुर में 11 से 13 दिसंबर तक 88वें जन्मोत्व के मौके पर ओशो महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 50 साल पहले जब आचार्य रजनीश जबलपुर छोड़कर जा रहे थे तो उन्होनें कहा था कि इस शहर को छोड़कर जाना संभव नहीं है। यह शहर मेरे हाड मांस मज्जा में समाया हुआ है। चाहे कही भी रहूँ समय-समय पर जबलपुर की निंद्रा भंग करने आता रहूँगा। मध्यप्रदेश की धरती पर जन्में आचार्य रजनीश ओशो अपने जीवन में आध्यात्मिक और विवादास्पद गुरू के रूप मे विख्यात रहे।

प्रमुख खबरें

CDS अनिल चौहान की टिप्पणी के पर बोले खड़गे, मोदी सरकार ने देश को गुमराह किया, कर दी ये मांग

इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ करुण नायर ने मचाया तूफान, जड़ा ताबड़तोड़ दोहरा शतक

कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर में हुए नुकसान पर पारदर्शिता की मांग की, CDS के बयान का दिया हवाला

अगली बार ध्यान रखें कि दरवाज़ा बंद रहे...फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के थप्पड़ वाले वीडियो पर ट्रंप ने कसा तंज