Cleaning Tips: सर्दियों में कंबल पर जमी गंदगी साफ करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, मिनटों में दूर होगी बदबू

By अनन्या मिश्रा | Feb 06, 2024

सर्दियों का मौसम आते ही सबसे पहले कंबल की याद आती है। सर्दियों में ठंड से बचने के लिए कंबल का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन सर्दियों के जाते ही 6-7 महीने के लिए कंबल को पैक करके रख दिया जाता है। जिसके कारण इसमें गंदगी जम जाती है। इसलिए सर्दियों में ठंड से बचने के लिए कंबल के इस्तेमाल से पहले इसको साथ करना जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप भी कंबल की साफ-सफाई का तरीका जानना चाहते हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए हैं, आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कंबल को हाथ व मशीन से साफ करने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही यह भी जानेंगे कि कंबल में मौजूद बदबू को दूर कैसे भगाएं।


जरूर पढ़ें कंबल पर लिखी जानकारी

कंबल को साफ करने या धोने से पहले इसके लेबल पर लिखी गई जानकारी को जरूर पढ़ लेना चाहिए। इससे आपको यह पता चल जाएगा कि आप कंबल को मशीन में धो सकती हैं या उसको हाथों से धो सकती हैं। या फिर कंबल धोने के लिए किस तरह के डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Salt For Skin: ग्लोइंग और मुलायम स्किन के लिए ऐसे करें नमक का इस्तेमाल, कील-मुंहासों से भी मिलेगा छुटकारा


धूप में क्यों सुखाना चाहिए कंबल

कंबल की सफाई करने से पहले इसको थोड़ी देर के लिए धूप में सुखा लें। ऐसा करने से कंबल में मौजूद बदबू भी गायब हो जाएगी। वहीं अगर कंबल में खटमल या अन्य कोई कीड़ा होगा तो धूप लगने से वह भी मर जाएगा।


कंबल से धूल हटाने का तरीका

कंबल को इस्तेमाल में लाने या साफ करने से पहले इस पर जमी धूल को जरूर हटाना चाहिए। धूल को हटाने के लिए आप बड़े ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा आप वैक्यूम क्लीनर की मदद से भी कंबल पर जमी धूल को साफ कर सकती हैं।


हाथ से कंबल धोने का तरीका

अगर आप हाथ से कंबल धोना चाहती हैं, तो सबसे पहले एक बाल्टी पानी में माइल्ड डिटर्जेंट मिला लें।

इसके बाद कंबल को थोड़ी देर के लिए डिटर्जेंट वाले पानी में भिगोकर रख दें।

करीब आधे घंटे तक पानी में भिगोने के बाद इसको अच्छे से धो लें।

अब चार-पांच पानी से कंबल को धोएं, जिससे कि इसमें डिटर्जेंट आदि न लगा रहे।


मशीन में कंबल धोना

वॉशिंग मशीन में सबसे पहले ठंडा पानी डालें।

फिर लिक्विड डिटर्जेंट डालकर पानी में अच्छे से मिक्स कर लें।

अब इसमें कंबल डालकर मशीन को कम से कम दो बार तक चलाएं।

अच्छे से धोने के बाद मशीन का सारा पानी निकाल दें।

फिर मशीन में साफ पानी डालकर कंबल को अच्छे से धो डालें।

वहीं मशीन में कंबल धोने से पहले इसके वजन और साइज पर जरूर ध्यान दें। वहीं कंबल धोने के लिए हमेशा ठंडे पानी का इस्तेमाल करना चाहिए।


ऐसे धूप में सुखाएं कंबल

कंबल को धोने के बाद उसको धूप में सुखाना बेहद जरूरी हो जाता है। लेकिन धूप में सुखाने के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि उसको उल्टा करके सुखाएं। कंबल में नमी नहीं रहनी चाहिए। क्योंकि अगर इसमें नमी रहती है, तो इसमें फफूंद लग सकती है। इसलिए कम से कम 2 दिन कंबल धूप में जरूर सुखाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

जब रितेश देशमुख ने Genelia से कर लिया रिश्ता खत्म, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Satara क्षेत्र में मजबूत हुई बीजेपी, विधानसभा चुनाव में बढ़ेगी विपक्षी Maha Vikas Aghadi की मुश्किलें

Solapur क्षेत्र में बीजेपी पर कम हुआ मतदाताओं का भरोसा, लोकसभा चुनाव में विधानसभा चुनाव के पहले दिया स्पष्ट संदेश

Haryana election: हरियाणा में वोटिंग खत्म, 8 अक्टूबर को आएंगे नतीजे