By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2023
चेन्नई में बारिश से संबंधित घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि दो पीड़ितों की मौत करंट लगने से हुई, जबकि शहर के पॉश इलाके बीसेंट नगर में एक व्यक्ति पर पेड़ गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
वहीं, शहर के बारिश प्रभावित अलग-अलग हिस्सों में दो शव मिले, जिनमें से एक पुरुष का और एक महिला का था। चक्रवात ‘मिगजॉम’ की वजह से सोमवार को शहर और उसके उपनगरों में भारी बारिश हुई, जिससे बाढ़ आ गई।